फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man died in bike accident in agra on national highway 2

आगरा में एनएच 2 पर एक और हादसा, टैंकर ने कुचला युवक

Fri, 08 Dec 2017 05:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 08 Dec 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
man died in bike accident in agra on national highway 2
हादसा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शुक्रवार को एनएच 2 पर एक और हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार युवक की टैंकर से कुचलने से मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


बताया गया कि दिलीप निवासी राजस्‍थान अपनी पत्नी नीतू और बच्चे के साथ बाइक से अपनी ससुराल आगरा-टूंडला मार्ग पर स्थित गांव टीकरी जा रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे जब उनकी बाइक आगरा में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय के सामने से गुजर रही थी। तभी पीछे से आए टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टैंकर की चपेट में आने के बाद दिलीप की पत्नी और बच्चा गिर पड़े। टैंकर दिलीप को घसीटते हुए ले गया। इस उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्‍थल पर पहुंचे दिलीप के साले रिपेंद्र ने बताया कि उनके जीजा टाटा स्टील में कार्य करते थे। दिल्ली से आ रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद एनएच 2 पर वाहनों का आवागमन एक दम ठप हो गया। इससे काफी लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed