फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man did deal for job of UP Police audio goes viral

'पुलिस भर्ती में लग रहे हैं सात लाख रुपए, नौकरी पक्की', ऑडियो वायरल

Tue, 19 Jun 2018 02:34 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Tue, 19 Jun 2018 02:34 PM IST
विज्ञापन
man did deal for job of UP Police audio goes viral
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में खुद को भाजपा नेता बताकर एक व्यक्ति ने पुलिस में भर्ती कराने के एवज में सात लाख रुपये मांगे। ऑडियो वायरल होने से अफसर हरकत में आ गए। एसओजी ने आरोपी को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


सोमवार को जहां आसपास के जिलों में पुलिस भर्ती परीक्षा चल रही थी, वहीं जिले में वायरल हुए ऑडियो ने अफसरों हड़कंप मचा दिया। इसमें एक व्यक्ति खुद को भाजपा नेता बताकर पुलिस में नौकरी लगवाने की डील कर रहा है। 
विज्ञापन


ऑडियो में आरोपी अपना नाम पृथ्वीपाल सिंह बता रहा है। वो बरनाहल क्षेत्र के गांव खपटा का रहने वाला है। वायरल ऑडियो में गांव असफपुर का व्यक्ति पुलिस में बेटे की नौकरी लगवाने के लिए आरोपी व्यक्ति से फोन पर बात कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को बताया भाजपा का महामंत्री

आरोपी ने खुद को भाजपा का महामंत्री बताया और युवक को भर्ती कराने के लिए तैयार हो गया। उसने भर्ती कराने के एवज में सात लाख रुपये मांगे। 50 हजार रुपये एडवांस और जरूरी कागजात तत्काल देने की बात कही। 

इसके साथ ही पेपर और कॉपी का कोड उसे देने की बात कही। ऑडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई एसओजी ने सोमवार शाम को आरोपी को हिरासत में ले लिया। हालांकि पुलिस अधिकारी मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं थे। 

वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि वो इस नाम के किसी भी व्यक्ति को नहीं जानते हैं। न ही वो व्यक्ति पार्टी में किसी पद पर है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed