फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man committed self-immolation in firozabad

भतीजे से कहासुनी पर चाचा ने किया आत्मदाह, बचाने आई पत्नी-पुत्र समेत पांच झुलसे

Sat, 23 May 2020 06:13 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 May 2020 06:13 PM IST
सार

  • भतीजे से किसी बात को लेकर हुई थी कहासुनी
  • व्यक्ति को बचाने आई पत्नी और पुत्र समेत पांच झुलसे

विज्ञापन
man committed self-immolation in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr

विस्तार

फिरोजाबाद में भतीजे से मामूली विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने बमुश्किल आग बुझाई। आग बुझाने के प्रयास में पत्नी और पुत्र समेत पांच लोग झुलस गए। गंभीर हालत में व्यक्ति को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

 
मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव बदनपुर कर्खा निवासी रामब्रेश उर्फ मुलायम सिंह (55) पुत्र रामसनेही अपने परिवार के साथ रहता था। गुरुवार रात रामब्रेश का भतीजे से विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर शनिवार को उसने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। 
विज्ञापन



चीख-पुकार सुनकर पहुंची पत्नी राजकुमारी, पुत्र अरुण के साथ मोहल्ले के नेपाल सिंह, दुर्वीन और लाल सिंह ने आग बुझाने की कोशिश। बमुश्किल आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान पत्नी-पुत्र समेत पांच लोग झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में नहीं दी तहरीर

गंभीर रूप से झुलसे रामब्रेश को फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा में उपचार के दौरान रामब्रेश की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 

इस संबंध में थाना प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि अधेड़ ने गृहक्लेश से तंग आकर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली थी। जांच में पता चला है कि मृतक शराब पीने का आदी था और उसकी परिवार के किसी सदस्य ने नहीं बनती थी। थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed