फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man commits suicide due to poverty in kasganj

बच्चों को भूखा देख गरीब पिता ने मौत को लगाया गले, घर में कई दिनों से नहीं जला चूल्हा

Sun, 01 Sep 2019 09:06 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 01 Sep 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
man commits suicide due to poverty in kasganj
पूरन की मौत के बाद शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के कस्बा बिलराम में गरीबी और बेरोजगारी से जूझ रहा एक पिता जब बच्चों की भूख नहीं मिटा सका तो उसने मौत को गले लगा लिया। शनिवार की सुबह गांव के बाहर पेड़ से उसका शव लटका मिला। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। 
विज्ञापन


थाना ढोलना के कस्बा बिलराम के महेशपुर रोड निवासी पूरन (41) पुत्र हुकुम सिंह बेहद गरीब था। वो मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। लेकिन कई दिनों से उसे काम नहीं मिल रहा था। इस कारण परिवार में खाद्यान्न भी नहीं था। 
विज्ञापन


उसकी पत्नी और चार बच्चे आस पड़ोस के घरों में मांग कर खाना खा रहे थे। वो पांच दिन पहले काम की तलाश में दिल्ली चला गया, लेकिन वहां भी उसे कोई काम नहीं मिला। शुक्रवार को वो दिल्ली से लौटकर आया। उसने देखा कि घर में पत्नी और बच्चे भूखे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव में मांग कर पेट भर रहे थे बच्चे

गांव वालों ने जो कुछ खाने को दे दिया था, उससे ही भूख मिटाई थी। यह देख वो पूरी तरह से टूट गया और जीवन लीला समाप्त करने का निर्णय ले लिया। देर रात उसने गांव के ही समीप एक नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

जानकारी होने के बाद नायब तहसीलदार कीर्ती चौधरी गांव पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ढोलना पुलिस को निर्देशित कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। मृतक के परिवार को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। मानवीय आधार पर कुछ आर्थिक मदद भी की गई है।
 
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के घर जाकर तहसील प्रशासन की टीम ने मौका मुआयना किया है। पता लगा है कि युवक काफी गरीब था। काम की तलाश में भटक रहा था। मृतक के परिवार को खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया है। जो भी संभव होगा मदद की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed