फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man commited suicide due to not refund four lakh rupee for teachers job

नौकरी को दिए रुपये 'डूबे', युवक ने निराश होकर फांसी लगाई

Wed, 08 May 2019 07:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 08 May 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
man commited suicide due to not refund four lakh rupee for teachers job
प्रतीकात्मक तस्वीर
तीन साल पहले नौकरी लगवाने के लिए दिए चार लाख रुपये वापस न मिलने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले वह रुपये मांगने गया था। युवक घर में कमरे का दरवाजा बंद करके गले में साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटका मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा।
विज्ञापन


भैंस बहोरा निवासी नरेश (30) पुत्र गंगा ने तीन साल पहले नौकरी लगवाने के लिए थाना हाईवे क्षेत्र के एक गांव के दो लोगों को चार लाख रुपये दिए थे। बीएससी कर चुके युवक ने कई बार रकम वापस मांगी, पर हर बार निराशा ही हाथ लगी। 
विज्ञापन


मंगलवार को युवक फिर रकम मांगने के लिए गया, लेकिन रकम नहीं मिली। घर आकर युवक ने कमरे के दरवाजे को अंदर से बंद करके पंखे पर लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर उतारा और अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। होलीगेट चौकी प्रभारी चमन कुमार शर्मा ने बताया कि युवक ने चार लाख रुपये न लौटने पर आत्महत्या की है। फिलहाल अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।

मृतक युवक के पिता गंगा की मानें तो उनके बेटे ने बीएससी की हुई थी। वह लोडिंग गाड़ी चलाकर अपने बच्चों को जीवनयापन कर रहा था। तीन साल पहले शिक्षक की नौकरी के लिए गांव महोली के पास के दो व्यक्तियों को चार लाख रुपये दिए थे। रुपये वापस न मिलने पर उनके बेटे ने आत्महत्या की है।

मृतक के दो बेटे और एक बेटी है। सबसे बड़ा बेटा आठ साल का है। बेटी पांच साल की है तो छोटा बेटा दो साल का है। युवक के आत्महत्या का कदम उठाने से घर में कोहराम मच गया है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed