फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man call police for swine flu medicine

स्वाइन फ्लू की दवाई के लिए तीमारदार को बुलानी पड़ी पुलिस, जानें पूरा मामला

Sat, 29 Sep 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 29 Sep 2018 02:02 PM IST
विज्ञापन
man call police for swine flu medicine
प्रतीकात्मक तस्वीर
आगरा में एसएन मेडिकल कॉलेज में तीमारदार ने स्वाइन फ्लू की दवा टैमीफ्लू के लिए हंगामा कर दिया। दवा न मिलने पर तीमारदार ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। हंगामा करने पर पुलिस ने टैमीफ्लू दिलवा दी।
विज्ञापन


सादाबाद निवासी आशीष चौधरी पेशे से सरकारी जूनियर हाईस्कूल में शिक्षक है। वो लगभग 12 बजे ओपीडी में आया और अपने बच्चे को स्वाइन फ्लू बताकर इसकी दवा मांगने लगा। काउंटर पर ये दवा डॉक्टर के लिखने के बाद देने को कहा। 
विज्ञापन


आशीष ने फार्मासिस्ट से कहा कि लिखकर दो कि दवा नहीं दोगे। आरोप है कि उसके साथ अभद्रता की और धक्का देकर बाहर कर दिया। आशीष ने 100 नंबर डायल कर दिया। पुलिस आई और डॉक्टरों से बात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टर ने कहा- बच्चे को नहीं है स्वाइन फ्लू

डॉक्टरों ने बताया कि बच्चे को स्वाइन फ्लू नहीं है। एसएन और प्राइवेट लैब दोनों की जांच में इन्फ्लएंजा ए एच1एन1 नेगेटिव आया है। तीमारदार आज अपने बच्चे को भी नहीं लाया है। आशीष बोला कि स्वाइन फ्लू की दवा न मिलने तक वो नहीं जाएगा। 

इस पर डॉक्टरों ने टैमीफ्लू का सीरप दे दिया। विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश्वर दयाल ने बताया कि ओपीडी में संभावना पर बच्चे की जांच कराई, उसमें स्वाइन फ्लू नेगेटिव आया है। टैमीफ्लू के लिए हंगामा करने पर दवा देनी पड़ी। 

अभी तक आठ नमूने, दो को स्वाइन फ्लू

अभी तक स्वाइन फ्लू की संभावना पर आठ मरीजों के नमूने लिए गए हैं। इसमें घटिया स्थित दो जुड़वां बच्चों में ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। गुरुवार को 45 साल के फर्नीचर व्यापारी की मौत हो गई। मृतक व्यापारी इन बच्चों के ताऊ थे। 

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि बच्चों में पुष्टि हुई, उनके पांच परिजनों की जांच कराई, सभी निगेटिव थे, बच्ची के ताऊ उस वक्त दिल्ली में एडमिट थे। जिला एपीडेमियोलॉजिस्ट डॉ. प्रियंका चौहान ने बताया कि अभी तक जुड़वां बच्चों को ही स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनका इलाज चल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed