{"_id":"5940f42e866419715d8b493d","slug":"man-burnt-alive-in-agra-after-fire-in-shoe-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"शू केमिकल के गोदाम में आग, जिंदा जला युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शू केमिकल के गोदाम में आग, जिंदा जला युवक
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 14 Jun 2017 02:00 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में शाहगंज क्षेत्र के रामनगर की पुलिया इलाके में बने गोदाम में बुधवार सुबह आग लग गई। गोदाम से निकला केमिकल नालियों में बहने से आग ने पूरी बस्ती को चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। फिर भी दो लोग झुलस गए। हादसे में जिंदा जलकर मौत हो गई।
आग लगने की यह घटना आगरा के रामनगर की पुलिया इलाके में घटी। बताया गया है इलाके में महेश नाम के व्यक्ति का केमिकल का गोदाम है। यह केमिकल जूता बनाने के काम में प्रयोग होता है। लोगों ने बताया कि बुधवार सुबह अचानक केमिकल गोदाम से निकलकर बस्ती की गलियों में बहने लगा और देखते ही देखते इसमें आग लग गई।
केमिकल गली और नालियों में बहने के कारण काफी दूर तक फैल गया और आग पूरी बस्ती में फैल गई। अफरा-तफरी के बीच लोग घरों में निकल भागे और खुद को बचाने के प्रयास में जुट गए। गोदाम में काम करने वाले कर्मचारी भी आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई।
विज्ञापन
काफी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग में गोदाम मालिक महेश का बेटा राजेश और कालू झुलस गए। वहीं रोहन नाम के युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई। युवक की मौत के बाद लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया है।