फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Brutally Murdered with Sharp Weapon, Body Found Near Road in Mainpuri

काट दिया चेहरा, सीने पर कई वार: मैनपुरी में युवक की बेरहमी से हत्या, कोल्ड स्टोरेज के पीछे मिली लाश

Thu, 26 Mar 2026 09:55 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 26 Mar 2026 09:55 AM IST
सार

मैनपुरी में नेजा चढ़ाने गया युवक संदिग्ध हालात में मृत पाया गया, उसके चेहरे और सीने पर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी है और मामले की तहकीकात जारी है।
 

विज्ञापन
Man Brutally Murdered with Sharp Weapon, Body Found Near Road in Mainpuri
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में माता शीतला देवी मंदिर में बुधवार शाम नेजा चढ़ाने आए करीमगंज निवासी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चेहरे और सीने पर धारदार हथियार से कई वार किए गए। बृहस्पतिवार सुबह युवक का साथ कुरावली रोड पर कोल्ड स्टोर के पीछे पड़ा मिला। 
विज्ञापन


थाना बिछवा क्षेत्र के गांव करीमगंज निवासी 35 वर्षीय रजनेश बुधवार शाम को ग्रामीणों के साथ नेजा चढ़ाने माता शीतला देवी मंदिर आया था। नेजा चढ़ाने के बाद वह ग्रामीणों से अलग हो गया। बृहस्पतिवार सुबह परिजन को सूचना मिली कि रजनेश का शव कुरावली रोड पर एक कोल्ड स्टोर के पीछे पड़ा हुआ है। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रजनेश के चेहरे और सिर पर किसी धारदार हथियार से वार किए गए थे। 
विज्ञापन


परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य  एकत्र एकत्र किए हैं। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण का जानकारी जुटाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed