फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man brutal murder case in mathura police investigation

मथुरा में कत्ल : हाथ का अंगूठा और पैर की अंगुली काटी, गर्दन पर मिले बर्बता के सुबूत..., देखकर कांप उठे लोग

Wed, 04 Oct 2023 12:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Oct 2023 12:08 AM IST
सार

मथुरा में हत्या की ऐसी वारदात को अंजाम दिया गया, बर्बता के ऐसे सबूत मिले जिन्हें देख लोग कांप गए। हत्यारों ने वृद्ध के हाथ का अंगूठा और पैर की अंगुली काट डाली। इतना ही नहीं उसकी गर्दन पर भी धारदार हथियार से प्रहार करने के निशान मिले।  
 

विज्ञापन
man brutal murder case in mathura police investigation
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप रतनछतरी मोहल्ला निवासी किसान की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। बेटों की सूचना पर पहुंची जैंत पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के रतनछतरी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय ब्रजलाल निषाद उर्फ बिरजो पुत्र केशवदेव मंगलवार की दोपहर साढ़े तीन बजे सुनरख मार्ग स्थित सौभरि वन के समीप गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े मिले। जिसकी सूचना पिता के ही फोन से एक अज्ञात व्यक्ति ने बेटे कुंवरपाल निषाद को दी।
विज्ञापन


मृतक के बेटे कुंवरपाल निषाद ने बताया दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उसे सूचना मिली थी। तब वह घटना स्थल से करीब 4 किमी दूर था। ई-रिक्शा चालक बेटा कुंवर पाल जब वह मौके पर पहुंचा तो पिता के बाएं हाथ का अंगूठा कटा हुआ, गर्दन पर कटे का निशान, पैर की अंगुली भी कटी हुई थी। मार पीटकर हड्डियां तोड़ दी गई हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वो तत्काल पिता को जिला संयुक्त चिकित्सालय उपचार के लिए लेकर पहुंचा। जहां हालत गंभीर होने पर मथुरा रेफर कर दिया। मथुरा में चिकित्सकों ने घायल पिता को मृत घोषित कर दिया। उसने बताया नशा करने के दौरान किसी ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। कुंवरपाल ने पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों को घटना की पूरी जानकारी होने का आरोप लगाया। उसने बताया कि इन तीन लोगों के साथ वह दोपहर को कार से घर से बाहर गए थे। 


उसने बताया कि करीब दो माह पहले कालीदह पर लोगों ने पिता पर हमला किया था। बताया जा रहा है कि मृतक का क्षेत्र में ही रहने वाले कुछ लोगों से जमीन को लेकर रंजिश चली आ रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया सौभरिवन के समीप घायल अवस्था में मिले वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संभवत: नशा करने के दौरान किसी ने उसके साथ घटना को अंजाम दे दिया। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed