फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Arrested Send Jail Goes To Third Marriage Wife Complaint Police

तीसरी शादी करने चला पति पहुंच गया जेल की सलाखों के पीछे, शादी के घर में जमकर हंगामा

Tue, 21 Jan 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 21 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Man Arrested Send Jail Goes To Third Marriage Wife Complaint Police
demo pic
फिरोजाबाद के टूंडला तहसील में तीसरी शादी करने जा रहे एक व्यक्ति को पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने पकड़ कर शांतिभंग में जेल भेज दिया। आरोपी पर कार्रवाई को लेकर पीड़िता दो पुत्रियों के साथ थाने में खड़ी रही। पत्नी ने शादी वाले घर में भी जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


आगरा की टेढ़ी बगिया निवासी एक महिला का कहना है कि उनकी शादी 27 जुलाई 2007 को धर्मपाल गुलिया निवासी वख्तल की चौकी अलवर, राजस्थान के साथ हुई थी। उनके पति गाड़ी चलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल के लोग उसे दहेज के लिए परेशान करने लगे। उसके साथ मारपीट की जाने लगी। इस दौरान उसने दो पुत्रियों को जन्म दिया। बेटी पैदा होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पति ने कमला नगर आगरा निवासी एक महिला से दूसरी शादी कर ली। जानकारी होने पर उसने हंगामा किया तो उसे तलाक दे दिया। वर्तमान में उनका पति थाना टूंडला के एक गांव में रह रहा है।

सोमवार को वह तीसरी शादी करने मैनपुरी बरात लेकर जा रहा था। तभी उसे जानकारी हो गई। परिवार के साथ वह गांव पहुंच गई और शादी का विरोध करते हुए हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंच गई और दूल्हे को पकड़कर थाने ले आई।

पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे को शांतिभंग में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दूल्हा तलाक देने की बात कह रहा था। प्रभारी इंचार्ज प्रभाकर सागर ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति को जेल भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed