फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man Arrested in Sainya for Planting Gun in Auto to Frame Lover’s Husband

शादीशुदा महिला से प्यार: प्रेमिका के पति को फंसाने के लिए खौफनाक साजिश, प्रेमी की हरकत सुन रह जाएंगे सन्न

Wed, 24 Sep 2025 09:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 24 Sep 2025 09:22 AM IST
सार

प्रेमिका के पति को झूठे केस में फंसाने के लिए प्रेमी ने ऐसी साजिश रची, जिसे जानकर हैरान रह जाएंगे। पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। 

विज्ञापन
Man Arrested in Sainya for Planting Gun in Auto to Frame Lover’s Husband
महिला सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र निवासी एक युवक ने थाना खेरागढ़ क्षेत्र की एक विवाहिता से प्रेम संबंध में बाधक बने पति को रास्ते से हटाने के लिए पति के ऑटो में तमंचा रख दिया था। युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दे दी। पुलिस ने ऑटो को पकड़ा तलाशी के दौरान पुलिस को तमंचा मिल गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


इधर रात में आरोपी युवक विवाहिता को लेकर चला गया। सैंया में पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो मामला खुल गया। पुलिस ने चालक को छोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी युवक व विवाहिता को बरामद कर लिया। आरोपी को आर्म्स एक्ट में न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि 19 सितंबर को दोपहर कंट्रोल रूम पर ऑटो में तमंचा होने की जानकारी दी थी। पुलिस ने ऑटो एक चालक को पकड़ा। तलाशी के दौरान पुलिस को ऑटो में तमंचा मिल गया। पूछताछ में ऑटो चालक ने पुलिस को बताया कि तमंचे के बारे में उसे कोई जानकारी नही है, सैंया निवासी युवक अखिलेश उससे रंजिश रखता था। इधर ओटो चालक के पुलिस की गिरफ्त में आते ही युवक विवाहिता को लेकर भाग गया। विवाहिता के परिजन थाना खेरागढ़ पहुंचे। मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैंया पुलिस को आरोपी युवक ने बताया कि उसने प्रेमिका के पति को फंसाने के लिए तमंचा रखा था। सैंया पुलिस ने मंगलवार को आरोपी युवक अखिलेश व विवाहिता को बरामद कर लिया। पुलिस ने विवाहिता को परिजन के सुपुर्द कर दिया। एसओ निशामक त्यागी ने बताया कि तमंचा रखने के आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। विवाहिता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed