फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Man arrested for robbing bike from Kannauj resident

Agra News: कन्नौज निवासी युवक से बाइक लूटने वाला गिरफ्तार

Wed, 31 May 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 31 May 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for robbing bike from Kannauj resident
मैनपुरी।
विज्ञापन

थाना औंछा क्षेत्र में 24 मई की रात कन्नौज निवासी एक युवक से लूट की वारदात अंजाम देने वाले एक लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि कार्रवाई के दौरान दो साथी भाग गए। छीनी गई बाइक बरामद हुई है। अन्य साथियों को भी शीघ्र पकड़ा जाएगा।
बुधवार को एसपी राजेश कुमार ने बताया कि 24 मई को कन्नौज के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के गांव उस्मानपुर निवासी सूरज कुमार एक शादी कार्यक्रम से लौट रहा था। तभी औंछा क्षेत्र में छतारी भट्ठा के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसकी पिटाई कर बाइक, मोबाइल आदि लूट की वारदात अंजाम दी थी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस लुटेरों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की रात थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पड़रिया चौराहा के पास गश्त कर रहे थे। तभी बाइक सवार तीन लोगों को रोकने का प्रयास किया। भागने के दौरान बाइक गिर गई। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ लिया। वहीं दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम नौशाद निवासी गांव रीछपुरा कुरावली बताया। भागे हुए साथियों के नाम अरमान खां और शमीम बताया। उसने सूरज से बाइक, मोबाइल आदि लूट की वारदात भी स्वीकार की। एएसपी ने बताया कि जल्द ही उसके भागे हुए साथियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed