फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   man arrested for online betting from Delhi Gate in agra

Agra: देहली गेट से ऑनलाइन सट्टेबाजी के आरोप में युवक गिरफ्तार, आरोपी का भाई भी सट्टेबाज

Thu, 09 Jun 2022 03:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 09 Jun 2022 03:05 PM IST
सार

पुलिस ने अंकुश मंगल और सनी कबाड़िया के बाद एक और गिरफ्तारी की है। आगरा पुलिस के हाथ ऑनलाइन सट्टे के बुकी इमरान का भाई लगा है। आरोपी से पुलिस को 71 हजार रुपये और दस लाख की बैंक स्लिप बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
man arrested for online betting from Delhi Gate in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के बड़े बुकी इमरान के भाई मोहम्मद इरफान को बुधवार रात थाना हरीपर्वत पुलिस ने देहली गेट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से 71 हजार रुपये, मोबाइल और दस लाख रुपये की बैंक खाते की स्लिप बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने अपने सहयोगियों के नाम बताए हैं। इनमें एक मीडियाकर्मी के बारे में भी बताया है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सटोरियों की धरपकड़ का अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में सनी कबाड़िया और अंकुश मंगल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। सनी की संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं अंकुश की संपत्ति जब्त करने के लिए कार्रवाई चल रही है। इसी क्रम में बुधवार रात को आईएसबीटी के सामने थाना हरीपर्वत पुलिस चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि क्रिकेट सट्टे के बुकी इमरान का भाई मोहम्मद इरफान उर्फ भोला देहली गेट पर आया है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी करके आरोपी को पकड़ लिया। इरफान टीला अजमेरी खां मोहल्ले का रहने वाला है।

विज्ञापन

व्हाट्स एप कॉल पर करते हैं बात

इरफान ने पूछताछ में बताया कि भाई इमरान दिल्ली में रहकर बड़े स्तर पर सट्टे का काम करता है। इसके लिए दुबई की वेबसाइट पर आईडी खरीदते हैं। वह आगरा में काम संभालता है। दोनों भाई आपस में व्हाट्स एप कॉल पर बात करते हैं, जिससे पुलिस के सर्विलांस में नहीं आ पाते हैं। बातों की रिकॉर्डिंग भी नहीं हो पाती है। इमरान को पुलिस के हर मूवमेंट की जानकारी एक ऑनलाइन पोर्टल का मीडियाकर्मी इमरान देता है। वह कारोबार में साझीदार भी है। उसने पुलिस से बचाने की पूरी जिम्मेदारी भी ले रखी है। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। अब पुलिस मीडियाकर्मी की भूमिका की जांच कर रही है। उसने और भी लोगों के नाम बताए हैं, जिनके बारे में पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अंकुश के साथी भी पुलिस के रडार पर

पुलिस के निशाने पर सटोरिये अंकुश मंगल के साथी हैं। इनमें कई दवा कारोबारी और चांदी कारोबारी हैं। पुलिस उनके बारे में जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि ये लोग अंकुश के लिए दो नंबर की कमाई को एक नंबर बनाने का काम करते थे। इसके लिए कमीशन लिया करते थे। अब पुलिस इन लोगों को भी गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed