{"_id":"5e498d298ebc3ee5e3787ff9","slug":"man-arrested-for-farmer-murder-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से संबंध होने के शक में की थी किसान की हत्या, पड़ोसी गांव का युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी से संबंध होने के शक में की थी किसान की हत्या, पड़ोसी गांव का युवक गिरफ्तार
Mon, 17 Feb 2020 12:12 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 17 Feb 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के ताजगंज क्षेत्र के नगला देवरी में 13 फरवरी की रात को की गई किसान पवन सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने पड़ोसी गांव के अनिल को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उसने पत्नी से संबंध होने के शक में पवन की हत्या की। हत्या के बाद पवन के मोबाइल से पत्नी को फोन पर कहा था कि उसे मार दिया है, अब तेरी बारी है।
पवन सिंह की हत्या सोते समय की गई थी। सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूछताछ में अनिल ने बताया है कि उसने पवन की हत्या उसके सिर में पत्थर मारकर की थी। यह पत्थर पास ही पड़ा था। इसके बाद वो घर पर गया था। अगर पत्नी वहां से न भागती तो उसकी भी जान ले लेता।
उसे शक था कि उसकी पत्नी चोरी-छिपे पवन से फोन पर बात करती है। पत्नी कुछ दिन के लिए लापता हो गई थी। उसे शक था कि वह पवन के साथ गई है। तभी से उसने ठान लिया था कि पवन और पत्नी की हत्या करेगा। पत्नी के वापस आने पर उससे पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया।

फोन पर बात कर रहा था युवक,
14 फरवरी की रात वो पवन की हत्या के लिए पहुंचा। उसने देखा कि पवन किसी से फोन पर बात कर रहा है। उसे लगा कि जरूर उसकी पत्नी से ही बात कर रहा होगा। वो दूर खड़ा रहा। पवन फोन रखकर जैसे ही सोया, पास से उठाकर उसके सिर में पत्थर मार दिया। ताजगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि कुछ सुराग मिले हैं, एक युवक से पूछताछ की गई है। सोमवार तक खुलासा किया जा सकता है।
आरोपी की पत्नी से बात नहीं कर रहा था पवन
पुलिस ने पवन की कॉल डिटेल निकलवाई। वो हत्या से पहले मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। आरोपी अनिल को पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी से तो एक बार भी पवन की बात नहीं हुई। उसे वो मोबाइल नंबर भी बताया गया जिससे पवन ने बात की, यह उसकी पत्नी का नहीं था।
मोबाइल फेंक दिया, अब याद नहीं
पुलिस आरोपी अनिल से पवन का मोबाइल फोन बरामद नहीं कर पाई है। उससे कई बार इस बारे में पूछा गया। उसने यही जवाब दिया कि मोबाइल कहीं फेंक दिया, अब याद नहीं आ रहा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अनिल की पत्नी से भी पूछताछ की गई है।