{"_id":"5a33bb344f1c1b68678c2056","slug":"man-arrested-by-agra-railway-police-was-using-fake-id-of-ticket-collector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरोगा बनने जा रहा था, ट्रेन में टीसी बनकर वसूली करते धरा गया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरोगा बनने जा रहा था, ट्रेन में टीसी बनकर वसूली करते धरा गया
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 15 Dec 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन में यात्रियों से टिकट कलक्टर बनकर चेकिंग के बहाने वसूली करने वाले युवक को जीआरपी आगरा कैंट ने गिरफ्तार किया है। वह भोपाल एक्सप्रेस से आगरा में सब इंस्पेक्टर की परीक्षा देने आया था। युवक के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
आगरा में गुरुवार को 10 परीक्षा केंद्रों पर सब इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा होनी थी। बुधवार रात को जीआरपी स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दरम्यान एक युवक की गतिविधियों पर शक हुआ।
उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह टीसी है और भोपाल एक्सप्रेस में ड्यूटी करके लौटा है, उसने यह भी बताया कि वह यहां एसआई की परीक्षा देने आया है।
शक होने पर उसकी तलाशी ली गई तो उससे टिकट कलक्टर का परिचय पत्र बरामद हुआ। परिचय पत्र की तस्दीक जीआरपी और आरपीएफ टीमों ने स्टेशन अधीक्षक से करवाई तो वह फर्जी पाया गया। युवक ने अपना नाम राहुल यादव पुत्र समरपाल सिंह निवासी शाहपुर बम्हेटा, कवि नगर, गाजियाबाद बताया।

Trending Videos
जीआरपी थाना प्रभारी मणिकांत शर्मा ने बताया कि पकड़े गए युवक ने बताया कि वह ट्रेन में परीक्षा देने जाता है तो फर्जी टीसी बनकर जाता है। इससे उसे टिकट नहीं लेना पड़ता। कई दफा इसकी आड़ में यात्रियों से वसूली भी कर लेता है।
युवक ने बताया कि फर्जी टीसी का परिचय पत्र उसे गोरखपुर के एक रेलवे कर्मचारी ने मुहैया कराया था। यह रेलवे कर्मचारी अन्य लोगों को भी पैसा लेकर परिचय पत्र बनाकर देता है। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे जेल भेजा जा रहा है।