{"_id":"634ec21af27747078d10b8f4","slug":"man-and-12-year-old-boy-seriously-injured-in-fireworks-explosion-in-mainpuri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: आतिशबाजी में विस्फोट होने से दहले लोग, युवक और बालक गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: आतिशबाजी में विस्फोट होने से दहले लोग, युवक और बालक गंभीर रूप से घायल
Tue, 18 Oct 2022 08:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 18 Oct 2022 08:41 PM IST
सार
मैनपुरी के बिछवां और कुरावली क्षेत्र में मंगलवार को आतिशबाजी में विस्फोट होने से युवक और 12 साल का बालक घायल हो गया। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
कुरावली में घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के बिछवां क्षेत्र के धरापुर में आतिशबाजी में विस्फोट होने से युवक और कुरावली में बालक घायल हो गए। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ने धारापुरा में घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
बिछवां के गांव धारापुर निवासी आतिशबाजी लाइसेंस धारक अमर सिंह गांव के बाहर बंबा किनारे आतिशबाजी बनाकर बिक्री करता है। मंगलवार को औंछा के गांव नगला आंध्रा हाल निवासी मोहल्ला गाड़ीवान निवासी प्रिंस आतिशबाजी खरीदने के लिए आया था।
विज्ञापन
खरीदारी के दौरान आतिशबाजी की बोरी पलटते समय विस्फोट गया। धमाके से प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। आनन फानन घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के बाद एएसपी राजेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लाइसेंस धारक से जानकारी ली।
विज्ञापन
कुरावली में मकान के पीछे हुआ धमाका
कुरावली की गिहार कॉलोनी में मंगलवार शाम मकान के पीछे तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतनी तेज था कि घरों की खिड़की दरवाजा तक हिल गए। धमाके के साथ ही 12 वर्षीय बालक ऋषभ कई फीट ऊंचा उछलने के बाद जमीन पर आ गया।बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस बीच परिजन आ गए और आनन फानन बालक को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलने के बाद सीओ संजय वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। वहीं आसपास के लोगों से धमाके के बारे में जानकारी ली।