फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mallakhamb players were honored after being selected in the UP team.

Agra News: मलखंभ के खिलाड़ियों का यूपी टीम में चयन होने पर किया सम्मानित

Tue, 18 Nov 2025 02:31 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Mallakhamb players were honored after being selected in the UP team.
सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान उप​स्थित ​खिलाड़ी व अन्य। 
आगरा। झांसी में खेली गई प्रदेशीय मलखंभ प्रतियोगिता में उपविजेता और यूपी टीम में चयन होने पर सोमवार को सरस्वती विद्या मंदिर, विजय नगर में सम्मान समारोह हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक यादवेंद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य बाल कृष्ण कटारा और विनय वत्स ने मैन ऑफ द मैच चुने गए देव को सरस्वती विद्या मंदिर के शिवा, ललित, एमडी जैन कॉलेज के अमन, आशीष, शिवम, सेंट विसेंट की पारखी और जीजीआईजी नैनाना जाट की वैष्णवी रावत को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि बच्चों ने अपने अथक प्रयास से जीत हासिल कर अपने कॉलेज और शहर का नाम रोशन किया है। संचालन दिग्विजय सिंह ने किया। इस दौरान सुवेंद्र कुमार, बलराम कांत, राजेश गुप्ता, स्नेह द्विवेदी, प्रियंका, विचित्र दीक्षित, भूपेंद्र, गिरीश, सोनम, सुरभि, सुमन आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed