फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major Recruitment Scam in Agra Education Department: 41 Appointments Files Missing SIT Probe Stuck for 2 Year

UP: आगरा में फर्जी नियुक्तियों का बड़ा घोटाला, 41 पदों की फाइलें गायब,  SIT जांच भी अधर में...गुजर गए दो साल

Wed, 29 Apr 2026 10:24 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 29 Apr 2026 10:24 AM IST
सार

आगरा में माध्यमिक शिक्षा विभाग की 41 फर्जी नियुक्तियों से जुड़ी फाइलें दो साल बाद भी नहीं मिल सकी हैं, जिससे जांच अटकी हुई है। मामले की जांच एसआईटी कर रही है, लेकिन दस्तावेजों के अभाव में अब तक कोई निष्कर्ष नहीं निकल पाया है।

विज्ञापन
Major Recruitment Scam in Agra Education Department: 41 Appointments Files Missing SIT Probe Stuck for 2 Year
शिक्षक सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग में फर्जी नियुक्तियों की दो साल में भी फाइल नहीं मिल सकी है। वर्तमान में इस मामले की जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) कर रही है। नियुक्ति संबंधी फाइलें न मिलने की वजह से जांच अधर में है।
विज्ञापन

अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में शिक्षक, लिपिक और कर्मचारियों की करीब 41 नियुक्तियां पूर्व जिला विद्यालय निरीक्षक दिनेश कुमार के कार्यकाल में हुई थी। यह मामला शासन के स्तर तक पहुंच गया था और विभाग को जांच के निर्देश दिए गए थे। इस खेल में विद्यालय संचालकों के साथ विभाग के कुछ कर्मचारियों की भूमिका भी संदिग्ध मानी गई थी। विभागीय जांच के दौरान किसी भी नियुक्ति की फाइल नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.कर्ण सिंह इंटर कॉलेज रहलई, स्वामी लीलाशाह आदर्श सिंधी इंटर कॉलेज शाहगंज, डीएवी इंटर कॉलेज कुंडौल, जनता इंटर कॉलेज खेरागढ़, डीसी वैदिक इंटर कॉलेज भोगीपुरा, भोलानाथ सर्राफ इंटर कॉलेज जगनेर और नानिराम इंटर कॉलेज दुल्हारा के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्रावलियां उपलब्ध कराने के लिए पत्र भी भेजा गया था। किसी भी विद्यालय की तरफ से कोई पत्रावली नहीं दी गई। इसके बाद मामला बढ़ने पर शासन के स्तर से जांच एसआईटी को दी गई। अब तक यह जांच पूरी नहीं हो सकी है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रशेखर ने बताया कि यह प्रकरण उनके कार्यकाल से पहले का है। पत्रावलियां संबंधी कोई जानकारी नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed