{"_id":"6a13b102f2933c0ee2068233","slug":"major-crackdown-in-agra-drugs-worth-2-5-crore-meant-for-military-and-esi-hospitals-seized-2026-05-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दवा माफिया पर बड़ा एक्शन: औषधि विभाग ने मारा छापा, सैन्य और ईएसआई अस्पताल की दवाएं मिलीं; एक करोड़ रुपये कीमत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा माफिया पर बड़ा एक्शन: औषधि विभाग ने मारा छापा, सैन्य और ईएसआई अस्पताल की दवाएं मिलीं; एक करोड़ रुपये कीमत
Mon, 25 May 2026 07:46 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Mon, 25 May 2026 07:46 AM IST
सार
आगरा के झूलेलाल बाजार में औषधि विभाग ने छापा मारकर सैन्य और ESI अस्पतालों की करीब ढाई करोड़ रुपये की दवाएं बरामद कीं। कार्रवाई के दौरान ज्योति ड्रग हाउस और दो अवैध गोदाम सील कर दिए गए, जबकि जांच के लिए दवाओं के नमूने लैब भेजे गए हैं।
विज्ञापन
बरामद दवाएं
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औषधि विभाग की टीम ने फव्वारा स्थित झूलेलाल बाजार में ज्योति ड्रग हाउस की तीसरी मंजिल पर स्थित एक और अवैध गोदाम पकड़ा है। इसमें सैन्य-और ईएसआई अस्पताल और सैंपल की दवाएं बरामद हुई हैं। इनकी कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। ये गोदाम भी ज्योति ड्रग हाउस के संचालक नारायण दास हंसराजानी का है। टीम ने दोनों गोदाम से अब तक ढाई करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की हैं। मुख्य फर्म ज्योति ड्रग हाउस और दोनों अवैध गोदाम सील कर दिए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ के सहायक आयुक्त औषधि बृजेश यादव ने बताया कि 22 मई को झूलेलाल बाजार की तीसरी मंजिल पर ज्योति ड्रग हाउस के संचालक नारायण दास हंसराजानी के अवैध गोदाम पर छापा मारकर डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक की सैंपल की दवाएं बरामद की थीं। ये गोदाम उसने अपने कर्मचारी किशोर मेहता के नाम से किराए पर लिया था। इसी मंजिल पर बने एक और गोदाम पर ताला लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये गोदाम भी नारायण दास हंसराजानी का है और पुनीत कटारा उसके यहां काम करता है। जब दोनों मौके पर नहीं मिले तो टीम ने भवन मालकिन मोहिनी हीरानी से संपर्क कर उन्हें मौके पर बुलाया और पुलिस की मौजूदगी गोदाम खोला गया। इसमें फिजिशियन सैंपल, ईएसआई सप्लाई, सैन्य सप्लाई, राज्य-केंद्र सरकार के अस्पताल की दवाएं भरी हुई थीं। इसमें इंसुलिन इंजेक्शन, एआरवी, एंटीबायोटिक समेत कई मर्ज की दवाएं मिलीं।
बरामद हुई दवाओं की कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। 37 बोरो में भरकर दवाओं को सीज कर दिया गया। जांच के लिए 10 नमूने लैब भेजे हैं। प्रथम तल पर स्थित ज्योति ड्रग हाउस में भी ऐसी दवाएं होने की आशंका है, ऐसे में जांच होने तक उसे भी सील कर दिया गया है।
सरकारी अस्पतालों को भेजी जा रही रिपोर्ट
औषधि विभाग की टीम ने नारायण दास हंसराजानी के दो अवैध गोदाम से ढाई करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की हैं। जांच के लिए संदिग्ध मिलीं दवाओं के 20 नमूने भी लिए हैं। इसमें पकड़ी गई ईएसआई, सैन्य अस्पताल और राज्य-केंद्र सरकार के अस्पतालों की दवाओं की सूची बनाकर रिपोर्ट संबंधित जिले के औषधि विभाग के अलावा शासन को भेजी जा रही है, ताकि आगे की जांच शुरू हो सके।
औषधि विभाग की टीम ने नारायण दास हंसराजानी के दो अवैध गोदाम से ढाई करोड़ रुपये की दवाएं जब्त की हैं। जांच के लिए संदिग्ध मिलीं दवाओं के 20 नमूने भी लिए हैं। इसमें पकड़ी गई ईएसआई, सैन्य अस्पताल और राज्य-केंद्र सरकार के अस्पतालों की दवाओं की सूची बनाकर रिपोर्ट संबंधित जिले के औषधि विभाग के अलावा शासन को भेजी जा रही है, ताकि आगे की जांच शुरू हो सके।