फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Major action by Narcotics Control Bureau in Agra one arrested with Canadian ganja

UP: जमीन कारोबारी का बेटा बेच रहा था विदेशी गांजा, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने किया गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 07:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 07:51 PM IST
सार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने चर्च रोड स्थित शांति निकेतन अपार्टमेंट में छापा मारा। यहां से विदेशी गांजा बेच रहे जमीन कारोबारी के बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया। 
 

विज्ञापन
Major action by Narcotics Control Bureau in Agra one arrested with Canadian ganja
जमीन कारोबारी का बेटा बेच रहा था विदेशी गांजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली एनसीआर के पब और रेव पार्टियों में सप्लाई होने वाले विदेशी गांजे की बिक्री आगरा में भी की जा रही है। लखनऊ से आई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने रविवार रात को चर्च रोड स्थित शांति निकेतन अपार्टमेंट में छापा मारकर जमीन कारोबारी के बेटे आकाश गोयल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि वह तस्करों से गांजा खरीदकर आगरा में युवाओं को बेचता है। उसके पास से 90 ग्राम गांजा बरामद किया गया है।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि एनसीबी की टीम को विदेशी गांजा आगरा में बेचे जाने की सूचना मिली थी। इस पर टीम ने हरीपर्वत पुलिस से संपर्क किया। आरोपी की लोकेशन चेक की गई। शांति निकेतन अपार्टमेंट में पुलिस ने छापा मारा। पार्किंग में खड़ी कार में आरोपी आकाश गोयल मिला। उसकी गाड़ी के डैशबोर्ड में 30 ग्राम गांजे की पुड़िया मिली। पुलिस उसके फ्लैट में पहुंची। आरोपी के कमरे में दो पुड़िया और मिलीं। इनमें 30-30 ग्राम गांजा रखा हुआ था। 10 हजार रुपये भी बरामद किए गए। डीडीए किट से जांच में गांजे की पुष्टि होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

दिल्ली का सेंटा करता है सप्लाई
हरीपर्वत पुलिस ने बताया कि दिल्ली एनसीआर का सेंटा नामक एजेंट विदेशी गांजे की सप्लाई युवाओं को करता है। आकाश पहले गुरुग्राम में पार्टी करने जाता था। तब उसके दोस्त ने सेंटा से संपर्क कराया। वह स्नैप चैट पर बात करता है। ऑनलाइन भुगतान करने पर गांजा डिलीवर कर दिया जाता है। आकाश अपने लिए गांजा मंगवाने लगा। पहले उसने दोस्तों को बेचना शुरू किया। बाद में बिक्री का दायरा बढ़ा दिया। दिल्ली पुलिस को आकाश के बारे में इनपुट मिला था। इसके बाद एनसीबी को जानकारी दी गई।
 

7.50 लाख रुपये प्रति किग्रा कीमत
इंस्पेक्टर आलोक सिंह ने दावा किया कि बरामद गांजा कनाडा से लाया गया है। यह हरे और भूरे रंग का होता है। इसमें दुर्गंध नहीं आती। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस गांजे की कीमत 7.50 लाख रुपये प्रति किलोग्राम है। देसी गांजा 5 से 10 हजार रुपये किलोग्राम में मिल जाता है। विदेशी गांजे को कम ही लोगों को बेचा जाता है। कम मात्रा में डिलीवरी की जाती है। 10-10 ग्राम की पुड़िया बनाकर एजेंट बेचते हैं। आकाश के साथ 6-7 लोग और हैं। उनकी तलाश की जा रही है।


 
विज्ञापन

शहर में आ रही नशे की बड़े खेप
शहर में गांजा पहली बार नहीं पकड़ा गया। देसी गांजा कई बार ट्रक, टैंकर, ट्रेन में पकड़ा जा चुका है। पुष्पा फिल्म की स्टाइल में गांजा छिपाकर भी लाया जाता है। कई बार हरियाणा की शराब भी पकड़ी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed