{"_id":"5ec80bbc8ebc3e907d0832d5","slug":"majdoor-kasganj-news-agr442987775","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात के भरूच से प्रवासियों को लेकर पहुंची एक और स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात के भरूच से प्रवासियों को लेकर पहुंची एक और स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
कासगंज के रेलवे स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते डीएम, एसपी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। गुजरात के भरूच से एक और श्रमिक स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को सुबह 10:45 बजे कासगंज पहुंची। इसमें एक हजार से अधिक यात्री और बच्चे सवार थे। इन यात्रियों को पूरी सावधानी के साथ ट्रेन से उतारा गया। ईद पर्व को देखते हुए ट्रेन में मुस्लिम यात्रियों की संख्या भी अच्छी खासी थी। ईद पर घर पहुंचने की खुशी से तमाम यात्रियों के चेहरे खिले हुए थे। ट्रेन में आए अन्य जनपद के लोगों को जांच के बाद बसों से भेज दिया गया।
लॉकडाउन में अन्य प्रांतों में फंसे प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित ढंग से स्पेशल ट्रेनों से गृह जनपद लाने का क्रम लगातार जारी है। शुक्रवार को भी गुजरात के भरूच से एक हजार से अधिक प्रवासी श्रमिकों को लेकर एक स्पेशल ट्रेन कासगंज स्टेशन पहुंची।
जहां डीएम सीपी सिंह व एसपी सुशील घुले, एडीएम एके श्रीवास्तव और एएसपी डा. पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी की मौजूदगी में प्रवासी श्रमिकों को सामाजिक दूरी के बनाए रखते हुए उतारा गया। इसके बाद थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई। प्रवासियों को भोजन के पैकेट और पानी की बोतलें देकर सूचीबद्ध कराकर व्यवस्थित तरीके से निर्धारित बसों से सुरक्षित ढंग से उनके घर भेजा।
विज्ञापन
प्रवासियों के बच्चों को दी गईं चप्पलें
जिला प्रशासन ने सभी प्रवासियों के लिए भोजन की व्यवस्था की थी। इस दौरान कुछ बच्चे बिना चप्पलों के तपती जमीन पर चल रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने बच्चों के लिए चप्पलों की व्यवस्था की।