फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri's dominance in inter-district police zone swimming and cross country

Agra News: अंतरजनपदीय पुलिस जोन तैराकी और क्रॉस कंट्री में मैनपुरी का रहा दबदबा

Tue, 04 Jul 2023 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 04 Jul 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Mainpuri's dominance in inter-district police zone swimming and cross country
मैनपुरी। पंडित जवालर लाल नेहरू स्टेडियम में 1 जुलाई से 3 जुलाई तक 13वीं अंतर जनपदीय पुलिस आगरा जोन की तैराकी एवं क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता आयोजित हुई। तैराकी और क्रॉस कंट्री दोनों प्रतियोगिताओं में मैनपुरी के प्रतिभागियों का दबदबा रहा। समापन अवसर पर पुलिस कप्तान विनोद कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को शील्ड प्रदान की।
विज्ञापन



अंतिम दिन 50 मीटर फ्री स्टाइल तैराकी में मैनपुरी के सचिन भारद्वाज ने प्रथम स्थान पाया। 50 मीटर वटर फ्लाई में एटा के सत्यवीर प्रथम स्थान पर रहे। 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में फिरोजाबाद के अशोक कुमार ने प्रथम स्थान पाया। 50 मीटर बैक स्ट्रोक में एटा के सत्यवीर प्रथम स्थान पर रहे। 50 मीटर रिले रेस में मैनपुरी के सचिन भारद्वाज, हरवेंद्र सिंह, गौरव कुमार और जितेंद्र सिंह की टीम ने प्रथम स्थान पाया। 100 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में एटा के सत्यवीर ने प्रथम स्थान पाकर व्यक्तिगत चैंपियिनशिप हासिल की। 100 मीटर वटर फ्लाई में मैनपुरी के सचिन भारद्वाज प्रथम स्थान पर रहे।
विज्ञापन



समापन कार्यक्रम में पहुंचे एसपी विनोद कुमार ने कहा कि सभी प्रतिभागी बधाई के पात्र हैं। जो स्थान नहीं बना सके हैं वे अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे सफलता पर ध्यान दें। एएसपी राजेश कुमार ने सफल प्रतिभागियों को बधाई दी। प्रतियोगिता में आगरा जोन के मथुरा छोड़कर सभी जनपदों की टीमों ने भाग लिया। समापन अवसर पर सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह, ब्रजपाल सिंह आरआई आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed