फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri woman offered her sister to husband

बेटे की चाह में बहन को ही बना लिया सौतन, फिर यूं बर्बाद की उसकी जिंदगी

Sat, 11 Nov 2017 07:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी
ब्यूरो/अमर उजाला मैनपुरी Updated Sat, 11 Nov 2017 07:01 PM IST
विज्ञापन
mainpuri woman offered her sister to husband
प्रतीकात्मक तस्वीर
बेटे की चाह में एक महिला ने अपनी सगी बहन को सौतन बनाया। उसकी शादी पति से करा दी। इसके बाद बहन ने दो पुत्रों और एक बच्ची को जन्म दिया। अब चाहत पूरी होने के बाद दंपति ने महिला को मारपीट कर बच्ची के साथ घर से निकाल दिया। पीड़िता अब न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है।
विज्ञापन


मैनपुरी में थाना बेवर क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी शशि की शादी करीब 20 वर्ष पूर्व थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती के रहने वाले श्यामवीर के साथ हुई थी। शशि ने दो पुत्रियों को जन्म दिया। पुत्र न होने के चलते उसने करीब 10 वर्ष पूर्व छोटी बहन मालादेवी की शादी पति श्यामवीर से करा दी। 
विज्ञापन


दोनों बहनें साथ रहने लगीं। इस बीच माला देवी ने दो पुत्र आकाश, संटी और पुत्री सोनी को जन्म दिया। मतलब निकलने के बाद बहन और पति का व्यवहार अचानक बदलने लगा। माला को मारपीट कर अलग कर दिया। उसे तीन बीघा जमीन जीवन गुजारने के लिए दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब छह माह पूर्व श्यामवीर व शशि ने मारपीट कर माला के दोनों पुत्र छीन लिए और उसे मायके में छोड़ आया। कई बार पंचायत भी हुई मगर बहन और पति उसे अब साथ रखने को तैयार नहीं थे और न ही दोनों पुत्र ही देने को राजी हैं। 

अपनों के धोखे का शिकार माला अब न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। परिवार परामर्श केंद्र में मामला पहुंचने के बाद अब न्याय की आस जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed