{"_id":"60a69da68ebc3e77ad69ff4e","slug":"mainpuri-wall-collapsed-due-to-rain-and-strong-wind-child-buried-under-debris-agra-news-agr492539767","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: बारिश और तेज हवा से दीवार ढही, मलबे में दबकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: बारिश और तेज हवा से दीवार ढही, मलबे में दबकर बालक की मौत
विज्ञापन
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव ककर्रा में बुधवार की शाम नलकूप के पास सो रहे एक बालक पर दीवार गिर पड़ी। मलबा के नीचे दबने से बालक की मौके पर ही मौत हो गई। बालक इटावा का रहने वाला था, वह नाना के घर रह कर पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
इटावा के थाना पछायगांव क्षेत्र के गांव करीलगढ़ मड़ैया निवासी अनीता देवी का मायका थाना क्षेत्र के गांव ककर्रा में है। उनका 12 वर्षीय पुत्र सचिन नाना राजेंद्र सिंह के घर पर रह कर पढ़ाई कर रहा था। बुधवार की रात वह निजी नलकूप पर नानी मुन्नी देवी के साथ अलग चारपाई पर सो रहा था। परिजनों के अनुसार रात को तेज बारिश और आंधी के चलते पास खड़ी दीवार 12 वर्षीय सचिन पर गिर गई। मुन्नी देवी ने शोर मचाया तो परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। दीवार का मलबा हटाने के बाद सचिन को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुुकी थी। बच्चे का शव देख नाना-नानी बेसुध हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर रात सूचना मिलने के बाद बालक के माता-पिता भी मोर्चरी पर आ गए। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
इकलौता पुत्र था सचिन
दीवार के नीचे दबने के चलते जान गवाने वाला सचिन माता-पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बहन भी है, सचिन नाना के घर रह कर कक्षा चार में पढ़ रहा था। वह घर में सभी का लाडला था। उसकी असमय मौत ने माता पिता को तोड़ कर रख दिया है। मां के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। वहीं पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।