{"_id":"635eb379b7ae0c3f39054a5a","slug":"mainpuri-truck-loaded-with-paddy-from-mandi-disappeared-mainpuri-news-agr551747695","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: मंडी से धान लादकर निकला ट्रक हुआ गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: मंडी से धान लादकर निकला ट्रक हुआ गायब
विज्ञापन
मैनपुरी। मंडी से लाखों रुपया धान लादकर दादरी के लिए निकला ट्रक लापता हो गया। जानकारी लेने पर ट्रांसपोर्टर भी आढ़ती को गुमराह करता रहा। रविवार को पीड़ित की ओर चौकी पर शिकायत दी गई, लेकिन पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
कोतवाली क्षेत्र निवासी राजकुमार गोयल की चंद्ररतन ग्रेन के नाम से एक फर्म नवीन मंडी में है। चार अक्तूबर को उनकी फर्म से करीब 300 बोरा धान दादरी के लिए एक ट्रांसपोर्ट के ट्रक में लोड किया गया था। कई दिन तक जब कोई जानकारी मिली तो ट्रांसपोर्टर से जानकारी ली तो वह गुमराह करता रहा। अंत में बताया कि चालक का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा है।
माल की कीमत करीब 4.95 लाख रुपया है। आढ़ती की ओर से मामले में रविवार को मंडी गेट चौकी पर तहरीर दी गई, लेकिन वहां जांच कर कार्रवाई की बात कही गई। आढ़ती का कहना है कि 26 दिन से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन ट्रक का अभी तक कोई पता नहीं है। निर्धारित स्थान पर माल भी नहीं पहुंचा है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस मुकदमा दर्ज कर ट्रक व माल का पता लगाए।