{"_id":"638391ef295683076c690ddf","slug":"mainpuri-truck-driver-and-villagers-beat-up-wedding-guests-mainpuri-news-agr5549210188","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: ट्रक चालक व ग्रामीणों ने बरातियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: ट्रक चालक व ग्रामीणों ने बरातियों को पीटा
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। साइड न देने के विवाद में ट्रक चालक ने बरातियों को लेकर लौट रही बस को गांव के पास रुकवा लिया। ग्रामीणों के साथ चालक व बरातियों की पिटाई की। इस दौरान लूटपाट करने का आरोप भी लगाया गया, तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच कर रही है।
जनपद इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव बरालोकपुर निवासी मुश्ताक अली शनिवार को बस में एक बरात को लेकर फरीदाबाद गया था। रविवार को बरात बस द्वारा वापस लौट रही थी, तभी रास्ते में पीछे से आ रहे एक ट्रक के चालक ने साइड मांगी, किसी कारण से साइड न देने की वजह से ट्रक चालक गुस्से में आ गया और बस को अपने गांव मोहब्बतपुर के पास रुकवा लिया।
गांव वालों को बुला लिया और चालक के साथ ही बरातियों को भी पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ भी हाथापाई हो गई, उनसे जेवर आदि भी छीन लिए गए। उक्त घटना को लेकर चालक की ओर से थाना में तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है।