{"_id":"66d201c05300be9f9807d399","slug":"mainpuri-team-became-winner-in-police-hockey-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-123143-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पुलिस हॉकी में मैनपुरी की टीम बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पुलिस हॉकी में मैनपुरी की टीम बनी विजेता
Fri, 30 Aug 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 30 Aug 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में मैनपुरी की विजेता टीम अधिकारियों से पुरस्कार प्राप्त करते हुए।
मैनपुरी। शहर स्थित पुलिस लाइन में चल रही आगरा जोन महिला एवं पुरुष पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार की देर शाम समापन हो गया। तीनों दिन बारिश के चलते पुरुष वर्ग में ही मुकाबले हुए। फाइनल मुकाबला मैनपुरी ने पेनल्टी स्ट्रोक के द्वारा 3-0 के अंतर से जीता। फिरोजाबाद की टीम उपविजेता रही। समापन अवसर पर एसपी विनोद कुमार ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
पुलिस लाइन के मैदान पर 17वीं अंतरजनपदीय आगरा जोन हॉकी प्रतियोगिता (महिला/पुरुष) का 27 अगस्त को हुआ था। प्रतियोगिता में अलीगढ़, आगरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी की टीमों ने भाग लिया। बारिश के चलते पहले दो दिन मैच नहीं हो सके। अंतिम दिन बृहस्पतिवार को पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला हुआ। फाइनल मुकाबला फिरोजाबाद और मैनपुरी टीम के बीच खेला गया। मैच के निर्धारित समय में दोनों टीमें तीन-तीन गोल की बराबरी पर रहीं। बाद में मैच का निर्णय निकालने के लिए दोनों टीमों को तीन-तीन पेनल्टी स्ट्रोक का मौका दिया गया। इसमें मैनपुरी की टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। मैनपुरी की तरफ से सचिन भारद्वाज ने दो और विपिन कुमार ने एक गोल किया। समापन अवसर पर एसपी विनोद कुमार और एएसपी ग्रामीण अनिल कुमार ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किया।