{"_id":"637f517eaebb227d661b5bba","slug":"mainpuri-stadium-team-won-by-6-wicket-mainpuri-news-agr55456504","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मैनपुरी स्टेडियम ने छह विकेट से जीता क्वार्टर फाइनल मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मैनपुरी स्टेडियम ने छह विकेट से जीता क्वार्टर फाइनल मुकाबला
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर के एसबीआरएल एजूकेशनल एकेडमी के खेल मैदान पर चल रही स्व, टीकाराम चतुर्वेदी अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गया। र मुकाबले में मैनपुरी स्टेडियम ने एसएसडी क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित किया।
मैनपुरी क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को मैनपुरी स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसडी क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में 22.1 ओवर में 106 रन बनाए। एसएसडी क्लब की ओर से अभिनय ने 35, सचिन 30 एवं अर्पित ने 11 रन बनाए। मैनपुरी स्टेडियम की ओर से जीशान, आयुष और सीताराम ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनपुरी स्टेडियम ने 10.3 में चार विकेट खोकर 109 रन बनाकर मैच जीत लिया।स्टेडियम के सीताराम ने शानदार नाबाद 52 और साजिद ने 33 रन बनाए। एसएसडी क्लब के निर्मल ने दो विकेट लिए। मैच में अंपायरिंग सुनील शुक्ला और प्रमोद कुमार ने, स्कोरिंग विक्की शुक्ला ने की।
विज्ञापन
मैच के दौरान एमसीए अध्यक्ष महेश मिश्रा, सचिव बीडी शुक्ला, प्रतियोगिता सचिव देवेश चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष प्रवीन भंसाली, प्रबल प्रताप सिंह, मोहित प्रकाश सक्सेना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।