{"_id":"5c0a44eabdec2241563e4761","slug":"mainpuri-school-manager-s-felony-child-s-father-fiercely-beaten-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः स्कूल प्रबंधक की गुंडागर्दी, बच्चे के पिता को जमकर पीटा फिर किया फायर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः स्कूल प्रबंधक की गुंडागर्दी, बच्चे के पिता को जमकर पीटा फिर किया फायर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Updated Fri, 07 Dec 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
पिता की पिटाई
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी में बरनाहल थाना क्षेत्र के शिक्षा सागर इंटर कॉलेज, दिहुली (आवासीय) में स्कूल प्रबंधक की गुंडागर्दी का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें वह अपने स्कूल के एक छात्र के पिता की बेरहमी से पिटाई कर रहा है। बच्चे की पिटाई में कई लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
दरअसल, एक अध्यापक ने बच्चे की पिटाई कर दी। उसने यह बात अपने पिता को बताई तो पिता इसकी शिकायत करने स्कूल जा पहुंचा। बस इसी बात पर पिता की जमकर पिटाई कर दी गई। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि विद्यालय परिसर में बच्चे के पिता को खड़ा कर डंडों से पिटाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
यही नहीं, प्रबंधक ने अपने लाइसेंसी पिस्टल से फायर भी किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हुआ है। घटना को लेकर एसपी ने कहा है कि शिकायत मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन