फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri's girl death in truck and car collision

परीक्षा देने जा रही छात्रा की दर्दनाक मौत, भाई सहित तीन घायल

Thu, 24 May 2018 06:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Thu, 24 May 2018 06:16 PM IST
विज्ञापन
mainpuri's girl death in truck and car collision
मृतका सोनी गुप्ता का फाइल फोटो
फिरोजाबाद जिले के जसराना थाना क्षेत्र में गुरुवार को चौपला बंबा रोड पर सामने से आ रहे ट्रक से ईको कार टकरा गई। हादसे में डीएलएड छात्रा की मौत हो गई। जबकि उसके भाई सहित तीन लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने जाम खुलवा दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।   
विज्ञापन


मैनपुरी जिले के औंछा क्षेत्र की नगर पंचायत ज्योति कस्बा निवासी सुरेशचंद्र गुप्ता की बेटी सोनी गुप्ता उर्फ प्रिया गुप्ता (23) आवंतीवाई डिग्री कॉलेज जसराना से डीएलएड कर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

mainpuri's girl death in truck and car collision
घायल सुरभि - फोटो : अमर उजाला
वो गुरूवार को परीक्षा देने अपने भाई अजय गुप्ता उर्फ सोनू, गौतम कुमार पुत्र जवाहरलाल कुशवाह एवं छतारी गांव निवासी सुरभि पुत्री हवलदार यादव के साथ ईको कार से जा रही थी। वाहन अजय उर्फ सोनू चला रहा था। 

जसराना क्षेत्र क्षेत्र में चौपला बंबा रोड पर पहुंचते ही सामने से आ रहे ट्रक ने ईको कार को टक्कर मार दी। हादसा होते ही चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने प्रिया उर्फ सोनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन को आगरा रेफर कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed