फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri's ex army men anger over pulawama Terror Attack

आतंकी हमले से आहत पूर्व सैनिक बोले, जवानों की शहादत का बदला ले मोदी सरकार

Fri, 15 Feb 2019 04:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Feb 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
mainpuri's ex army men anger over pulawama Terror Attack
पाकिस्तान को पुतला फूंकते लोग

जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में 40 सैनिकों की शहादत से मैनपुरी के पूर्व सैनिकों में आक्रोश है। उनका कहना है कि सैनिकों की शहादत का केंद्र सरकार को बदला लेना चाहिए। आतंकी घटनाओं को अंजाम देने वाले संगठनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। 

विज्ञापन


पाकिस्तान ने इस बार जिस घिनौने तरीके से घटना को अंजाम दिया है, उससे पूरे देश के लोगों का खून खौल गया है। हमारी अहिंसावादी सोच को पाकिस्तान हमारी कमजोरी मानने लगा है। सरकार के नरम रुख से ही आतंकियों के हौसले बुलंद होते हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आतंकियों को उनकी भाषा में ही जवाब दिया जाना चाहिए। सरकार को गोली का जबाव गोली से देना चाहिए। अगर केंद्र सरकार ने अभी भी कार्रवाई नहीं की तो सैनिकों में उपजे आक्रोश को थामना मुश्किल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

'रिटायर हुए हैं, जोश कम नहीं'

mainpuri's ex army men anger over pulawama Terror Attack
शहीदों को श्रद्धांजलि
पूर्व सैनिक सुधीर यादव ने कहा कि पाकिस्तान हर बार युद्ध में भारतीय सेना से हार चुका है। सेना के जवानों के हौसले हमेशा बुलंद रहे हैं। सेना के हाथ बंधे होने के कारण ही पाकिस्तान हर बार आतंकी हमला करने में सफल हो जाता है। केंद्र सरकार को अब तो कड़ा रुख अपनाना ही चाहिए।

पूर्व सैनिक अशोक सिंह ने कहा कि भारत हमेशा अहिंसा का सर्मथक रहा है। हमने कभी भी हिंसा का रास्ता नहीं अपनाया। हमारी अहिंसावादी सोच को हमारी कायरता समझा गया है। लेकिन अब तो हिंसा का जबाव हिंसा से देने की छूट केंद्र सरकार को हर हाल में सेना को दी जानी चाहिए।

फौजी साहब सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि जब सेना के हाथ खोल देने चाहिए। सरकार की नीतियों के चलते ही पाकिस्तान लगातार आतंकी हमले कर रहा है। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया जाना चाहिए। शहीद सैनिकों की शहादत का बदला जरूर लिया जाना चाहिए। 

पूर्व सैनिक हवलदार सिंह ने कहा कि सेना से रिटायर हो गए तो क्या हुआ हमारा जोश तो कम नहीं हुआ है। अगर सरकार चाहे तो हम सीमा पर जाकर युद्ध करने को तैयार हैं। देश के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाना चाहिए। केंद्र सरकार को जनाक्रोश देखते हुए कदम उठाने चाहिए।

पाकिस्तान और आतंकवाद के पुतले फूंके

mainpuri's ex army men anger over pulawama Terror Attack
दिव्यांगों ने फूंका पाकिस्तान का पुतला

उधर, शहर के लोगों ने जगह-जगह पाकिस्तान और आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के पुतले फूंके। इस दौरान लोगों ने पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। ईशन नदी पुल पर दिव्यांगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंककर नारेबाजी की। 

भांवत चौराहे पर भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान नगर अध्यक्ष सृजन चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं घटना का बदला लेने की मांग की। साथ ही शहीदों के परिवारों को मदद के लिए भी आवाज बुलंद की। 

बड़े चौराहे पर बजरंग दल, भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला दहनकर नारेबाजी की। पंजाबी कॉलोनी गेट पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा ही पीठ पर वार करता रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed