फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri: Rs 1.50 lakh withdrawn from the account of revenue worker

मैनपुरी: राजस्व कर्मी के खाता से 1.50 लाख रुपया निकाले

Mon, 31 Oct 2022 11:04 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
Mainpuri: Rs 1.50 lakh withdrawn from the account of revenue worker
मैनपुरी। गांव धारऊ के रहने वाले एक कर्मचारी के खाता से शातिर ने रविवार को करीब 1.50 लाख रुपया निकाल लिए। यह घटना एटीएम में कार्ड फंसने के बाद हुआ, पीड़ित की ओर से कोतवाली में तहरीर दी गई। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धारऊ निवासी राधेश्याम जिलाधिकारी के यहां टेलीफोन ड्यूटी पर तैनात हैं। उनका खाता शहर स्थित एक बैंक में है। रविवार को वह स्टेशन रोड स्थित एक एटीएम से रुपया निकालने के लिए गए थे। लेकिन किसी तरह से उनका कार्ड मशीन में फंस गया। उन्होंने वहां कस्टमर केयर नंबर पर कॉल किया, तो बताए गए तरीके से भी उनका कार्ड बाहर नहीं आया।
विज्ञापन

इस दौरान बाहर खड़े एक युवक ने कहा कि मशीन को बंद कर दिया गया है, सोमवार को इंजीनियर के आने के बाद ही निकलेगा। इसके बाद राधेश्याम वहां से चले गए। कुछ देर बाद उनके खाता से कई बार में 1.50 लाख रुपया निकाल लिए गए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उन्हें जानकारी हो सकी। उन्होंने बैंक से संपर्क कर कार्ड को ब्लॉक कराया। सोमवार को कोतवाली पहुंच कर तहरीर दी। मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed