{"_id":"5edf826c8ebc3e433e4cb04a","slug":"mainpuri-police-send-accused-sent-to-child-improvement-home-in-threatening-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिल्म देखकर 13 साल के किशोर ने सीखा था रंगदारी मांगने का तरीका, बाल सुधार गृह भेजा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्म देखकर 13 साल के किशोर ने सीखा था रंगदारी मांगने का तरीका, बाल सुधार गृह भेजा आरोपी
Wed, 10 Jun 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 10 Jun 2020 12:09 AM IST
सार
प्रधानाचार्य को फोन पर धमकी देकर पांच लाख की मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानचार्य को फोन पर धमकी देकर रंगदारी मांगने का अंदाज आरोपी किशोर ने किसी फिल्म से सीखा था, लेकिन असल जिंदगी में इसका इस्तेमाल करना उसे मंहगा पड़ गया। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजा।
बता दें कि कस्बा निवासी वर्णी इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर को रविवार की देर शाम एक फोन कॉल पर परिवार के साथ जान से मारने की धमकी दी गई थी। उनसे पांच लाख की रंगदारी मांगी गई थी।
खुलासाः शौक पूरा करने को कक्षा आठ के छात्र ने मांगी प्रधानाचार्य से पांच लाख की रंगदारी
विज्ञापन
फिल्मी अंदाज में धमकी दी गई थी कि अगर पुलिस के पास जाने की कोशिश की तो जान से हाथ धो बैठोगे, लेकिन धमकी देने वाला आरोपी किशोर शायद हकीकत और फिल्म में फर्क करना भूल गया। सोमवार को पुलिस ने उसे सर्विलांस के जरिए पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि 13 वर्षीय किशोर को रंगदारी मांगने का आइडिया एक फिल्म देखकर आया था।

प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र शर्मा ने बताया कि रविवार की रात आरोपी किशोर ने प्रधानाचार्य को तीन चार बार फोन किया। पांच लाख की रंगदारी मांगी, लेकिन सुबह होते ही प्रधानाचार्य से 90 हजार रुपये देने की बात तय हो गई थी।
सुबह सैय्यद बाबा की मजार के पास दीवार के दूसरी तरफ प्रधानाचार्य ने एक बैग फेंक दिया था, लेकिन बैग में रुपये की जगह कागज की गड्डी थी। बैग को कोई भी उठाने नहीं आया था। मंगलवार की सुबह पुलिस ने आरोपी किशोर को बाल सुधार गृह भेजा।