{"_id":"5f6da4208ebc3eb5ac70e8ec","slug":"mainpuri-police-make-accused-four-and-six-year-children-complaint-to-cm-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः मारपीट के मामले में छह साल के बच्चे को पुलिस ने बनाया आरोपी, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः मारपीट के मामले में छह साल के बच्चे को पुलिस ने बनाया आरोपी, मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला
Fri, 25 Sep 2020 01:33 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:33 PM IST
सार
पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य महिला आयोग, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अजय कुमार ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी जनपद के थाना किशनी पुलिस ने मारपीट के मामले में चार साल और छह साल के मासूमों को आरोपी बना दिया। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग करते हुए मुकदमा वापस लेने की मांग की है।
किशनी थाना क्षेत्र के गांव बसैत निवासी संगीता चतुर्वेदी पत्नी चक्रेश चतुर्वेदी ने बताया कि सास व जेठ से उनका विवाद चल रहा है। 21 सितंबर को उसके चार साल के बेटे कन्हैया उर्फ आयुष और छह साल के बेटे ओमजी उर्फ आदर्श के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज व धमकी दिए जाने का मामला दर्ज करा दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते वक्त जांच करना भी जरूरी नहीं समझा।
पीड़िता ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री के साथ ही राज्य महिला आयोग, डीआईजी, पुलिस अधीक्षक से की। एसपी अजय कुमार ने पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि वादी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच में जैसे ही पता चला कि दो आरोपी बच्चे हैं तो उनकी नामजदगी हटा दी गई है।