फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri Police Arrests Four Hemp Smuggler Connected With Naxalites Search

तस्करी: मैनपुरी पुलिस ने गांजा संग चार तस्कर पकड़े, ओडिशा से ला रहे थे नशीला पदार्थ, नक्सलियों से जुड़े हो सकते हैं तार

Tue, 03 Aug 2021 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 03 Aug 2021 12:14 AM IST
सार

क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गांजा तस्करी के तारओडिशा से जुडे़ हैं। वहीं नशे का ये कारोबार नक्सलियों से जुड़ा हो सकता है, इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता। कस्टडी रिमांड पर आरोपियों को ओडिशा ले जाया जाएगा।

विज्ञापन
Mainpuri Police Arrests Four Hemp Smuggler Connected With Naxalites Search
गांजा के साथ तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी कोतवाली पुलिस ने रविवार की देर शाम करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग के पास एक ट्रक से करीब 205 किलोग्राम गांजे की खेप बरामद की। चार तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। करीब 41 लाख रुपये की कीमत के गांजे को केबिन में छिपाकर रखा गया था। 

विज्ञापन

सोमवार को एसपी अशोक कुमार राय ने कोतवाली पुलिस द्वारा लाखों रुपये की कीमत के गांजा बरामदगी के संबंध में प्रेसवार्ता की। उन्होंने बताया कि रविवार की देर शाम सीओ सिटी अभय नारायण राय को सूचना मिली कि करहल रोड रेलवे क्रॉसिंग की ओर से एक ट्रक गुजरने वाला है। इसमें गांजा तस्करी कर ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर सीओ, इंस्पेक्टर कोतवाली भानूप्रताप टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। घेराबंदी कर क्रॉसिंग के पास ट्रक को रुकवा लिया, उसमें मौजूद चार युवकों को भी हिरासत में ले लिया। चालक केबिन से पुलिस ने करीब 205 किलो गांजा बरामद किया। पूछताछ करने पर पकड़े गए तस्करों ने अपने नाम संतोष यादव निवासी हीरापुर जनपद एटा, उमेश यादव निवासी लबालपुर थाना ढोलना जनपद कासगंज, राकेश कुमार निवासी हमीरपुर थाना मिरहची जनपद एटा और सुरजीत यादव निवासी नगला बनवा थाना मिरहची एटा बताया। उनके पास से मोबाइल, कुछ नकदी व अन्य सामान भी मिला। 
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि बरामद गांजा की अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपये है। गांजा उड़ीसा से तस्करी कर एटा सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस गांजा तस्करी के रैकेट के बारे में भी गहनता के साथ जांच कर रही है। जल्द ही धंधे में लिप्त कई अन्य लोग भी गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं नक्सलियों से तो नहीं जुड़े गांजा तस्करी के तार 
ओडिशा से तस्करी कर लाया जाने वाला गांजा पहली बार नहीं आया है। इससे पहले भी तस्कर दो बार माल लेकर आ चुके हैं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस पूछताछ में दी है। वहीं पुलिस तस्करी के तार नक्सलियों से जुड़े होने की बात से भी इनकार नहीं कर रही है। एसपी ने कहा है कि आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर ओडिशा लेकर जाएंगे, जिससे मुख्य सप्लायर तक पहुंचा जा सके। पुलिस पूछताछ में पता लगा कि बिहार का रहने वाला बिहारी नाम के सप्लायर का नाम भी सामने आया है। आशू व सोनू नाम के दो व्यक्ति जो की एटा हैं, यह माल दिल्ली में बेचते हैं। 
आगरा एसटीएफ के निरीक्षक भी थे साथ
कोतवाली पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में एसटीएफ आगरा की सूचना भी पुलिस के बेहद काम आई। कार्रवाई में एसटीएफ के निरीक्षक उदय प्रताप भी साथ रहे। इसके अलावा टीम के कुछ अन्य सदस्य भी कार्रवाई में शामिल थे।

आगरा में मुठभेड़: मणप्पुरम गोल्ड डकैती का आरोपी रेनू पंडित गिरफ्तार, दो किलो सोना बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed