{"_id":"63a88974b1396644496c13cd","slug":"mainpuri-noida-police-raided-village-bhadaura-mainpuri-news-agr558042533","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: नोएडा पुलिस ने गांव भदौरा में दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: नोएडा पुलिस ने गांव भदौरा में दी दबिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोगांव (मैनपुरी)। नोएडा से आई पुलिस की एक टीम ने रविवार को स्थानीय पुलिस के साथ गांव भदौरा स्थित एक घर में दबिश दी। पुलिस वहां चोरी के मामले में एक आरोपी की तलाश में आई थी। गिरफ्तारी आदि को लेकर नोएडा पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी।
नोएडा के सेक्टर 24 से एसआई आशू यादव के नेतृत्व में रविवार को एक टीम थाने पहुंची। स्थानीय पुलिस के साथ गांव भदौरा के लिए रवाना हुई। पुलिस गांव निवासी केशव की तलाश में आई थी। केशव चोरी के एक मामले में जमानत पाने के बाद से फरार चल रहा है। टीम ने उसके घर व अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी।
गांव निवासी कुछ लोगों से आरोपी के बारे में जानकारी ली। करीब दो घंटा तक टीम गांव में इधर उधर तलाश करती रही। कार्रवाई बेहद गोपनीय ढंग से अंजाम दी गई। आरोपी की गिरफ्तारी हुई या नहीं इस संबंध में नोएडा पुलिस द्वारा कोई जानकारी देने से इन्कार किया।