फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news uncle baba and sister in law shot deat

मैनपुरी तिहरा हत्याकांड: राहुल के गुस्से ने लूट ली परिवार की खुशियां, बाबा-चाचा और भाभी के खून से रंगे हाथ

Tue, 20 Jun 2023 12:47 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला, मैनपुरी
अमर उजाला, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Tue, 20 Jun 2023 12:47 AM IST
सार

गांव नगला अतिराम में रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार की दोपहर एक युवक ने बाबा-चाचा व भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान अन्य भाभी गोली लगने से घायल हो गई।

विज्ञापन
mainpuri news uncle baba and sister in law shot deat
आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के करहल में हुई घटना में गुस्सा बड़ी वजह बनी। जो विवाद समझदारी से सुलझाया जा सकता था, उसमें गुस्से की वजह से तीन जानें चली गईं। गांव नगला अतिराम में रास्ते के विवाद को लेकर राहुल ने बाबा-चाचा व भाभी की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान अन्य भाभी गोली लगने से घायल हो गई। तिहरे हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी, एएसपी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव नगला अतिराम निवासी कायम सिंह और सोबरन सिंह एक ही परिवार के हैं। दोनों के घर आसपास हैं। दोनों के बीच घर से निकलने के रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद भी हुआ था। इसी रंजिश में सोमवार की दोपहर सोबरन के पुत्र राहुल ने तमंचे से कायम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद गालियां देते हुए उनके घर पर आया और फायरिंग कर दी। गोली लगने से कायम सिंह के पिता रामेश्वर दयाल (75) और चचेरे भाई वीकेश की पत्नी ममता (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Mainpuri: तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी राहुल पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, रास्ते के विवाद में ली थी जान
विज्ञापन
विज्ञापन

 

एक अन्य भाभी भी हुईं घायल

गोली लगने से दूसरी भाभी सरोजनी देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। तिहरे हत्याकांड से गांव में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। घायल महिला को परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए थे। तिहरे हत्याकांड के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात है। पुलिस की टीमें आरोपी राहुल की तलाश कर रहीं हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed