फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   MAINPURI NEWS thief catched

Agra News: दो शातिर चोर किशनी पुलिस ने किए गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2023 12:04 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
MAINPURI NEWS thief catched
किशनी। कस्बा में चोरी और टप्पेबाजी की वारदात अंजाम देने वाले दो शातिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिए। उनके कब्जे से नकदी, चोरी की बाइक, तमंचा कारतूस आदि बरामद हुए। क्षेत्र में अंजाम दी गई दो वारदात भी कबूल कीं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा है। प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि एक मार्च को राजेश शाक्य की दुकान से चोर 35 हजार रुपया रखा थैला चोरी कर ले गए थे। वहीं 21 मार्च को एलाऊ क्षेत्र के इलाहबांस निवासी अधिवक्ता की बाइक पर लिफ्ट लेकर जेब से 80 हजार रुपये चोरी कर लिए थे। दोनों ही घटनाओं में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस टप्पेबाजों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह एक सूचना पर समान कटरा बंबा के पास दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया। थाने लाकर जब उनसे पूछताछ की गई तो अपने नाम छोटू गिहार और अतुल गिहार निवासी गिहार कालोनी करहल बताया। उनके कब्जे से दो तमंचा कारतूस, एक चोरी की बाइक, करीब 21 हजार की नकदी और मंहगा मोबाइल बरामद हुआ। इन लोगों ने दुकान व अधिवक्ता के साथ वारदात करना कबूल किया। बताया कि वह लोग इसी तरह से लोगों के साथ घटनाएं अंजाम देते हैं। दोनों शातिर अपराधी हैं, अन्य जनपद के थानों में भी इनके विरुद्ध आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को मामला दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed