फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news one died in road accident

Agra News: हाईवे पर पलटी स्काॅर्पियो कार, युवक की मौत

Sat, 29 Nov 2025 11:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news one died in road accident
फोटो27 जिला इलाज कराते घायल। संवाद
भोगांव। थाना क्षेत्र में शनिवार को हाईवे पर गांव मायाचंदपुर के पास स्कार्पियो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार सभी छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक युवक की मौत हो गई, पांच को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। कार सवार सभी लोग नोएडा से बिहार शादी समारोह में जा रहे थे।
विज्ञापन

बिहार रूसरा निवासी नीरज कुमार नोएडा में नौकरी करते हैं। चार दिसंबर को उसकी शादी तय हो गई थी। शनिवार सुबह नीरज अपने साथ काम करने वाले ममेरे भाई 27 वर्षीय मनीष, अंकित, राम कृपाल, धीरज और रजनीश निवासी गांव रामपुर थाना डररा मिर्जापुर के साथ घर जाने के लिए निकला था। सभी लोग स्कार्पियो में सवार थे। शनिवार दोपहर को थाना क्षेत्र में हाइवे पर गांव मायाचंदपुर के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। स्कार्पियो पलट कर डिवाइडर के दूसरे ओर जा गिरी और टैंकर की चपेट में आ गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चिकित्सक ने मनीष को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed