फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Mainpuri News: Nutritious food is not available at Anganwadi center in Ghiror women of village demonstrated

मैनपुरी न्यूज: घिरोर में आंगनबाड़ी केंद्र पर नहीं मिल रहा पुष्टाहार, गांव की महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Thu, 26 Sep 2024 06:40 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 26 Sep 2024 06:40 PM IST
सार

मैनपुरी के घिरोर के गांव बेरी में पुष्टाहार नहीं मिलने पर गांव की महिलाओं ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि जब से योजना शुरू हुई, इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया है। 
 

विज्ञापन
Mainpuri News: Nutritious food is not available at Anganwadi center in Ghiror women of village demonstrated
आक्रोशित महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर विकासखंड की ग्राम पंचायत कल्होर पछां के गांव बेरी में आंगनबाड़ी केंद्र पर पात्रों को पुष्टाहार नहीं मिल रहा है। शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को महिलाओं ने गांव में प्रदर्शन करके जांच कराने तथा पात्र महिलाओं को पुष्टाहार दिलाने की मांग की।
विज्ञापन





भाकियू नेता राजीव कुमार के नेतृत्व में महिलाओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया कि गर्भवती, धात्री महिलाओं के साथ ही छोटे बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र पर वितरण होने वाला पुष्टाहार नहीं मिल पा रहा है। वितरण के नाम पर खानापूरी की जा रही है। मंजू देवी, प्रेमलता, पूजा, अंशू का कहना है कि केंद्र पर मनमानी की जा रही है। अधिकारी शिकायतों पर सुनवाई नहीं करते हैं। पुष्टाहार भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है।
विज्ञापन


महिलाओं ने डीएम से जांच कराने तथा पुष्टाहार वितरण कराने की मांग की है। नीतू, सोनी, राधा, मंजू, आरती, चंद्रकला, सरिता, शारदा, ममता, सुशीला, सुषमा, अंशिका मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed