फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   sant dinesh falahari wrote letter in blood to US President donald trumph to declare Pakistan terrorist country

UP: मथुरा के संत ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखा खून से पत्र...पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के लिए की ये मांग

Thu, 01 May 2025 05:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 May 2025 05:02 PM IST
सार

मथुरा के संत ने अमेरिकी राष्ट्रपति को खून से पत्र लिखा है। ये पत्र उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए पाकिस्तान पर तीखा प्रहार किया है। कहा है कि पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण दे रहा है। ऐसे में पाकिस्तान पर कार्रवाई जरूरी है।

विज्ञापन
sant dinesh falahari wrote letter in blood to US President donald trumph to declare Pakistan terrorist country
दिनेश फलाहारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के मुख्य पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने अपने खून से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पत्र लिखकर एक्स पर पोस्ट किया है। पत्र में पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति को लिखे पत्र में कहा है कि पाकिस्तान आतंकवादियों का अड्डा बन गया है। सैकड़ों आतंकवादी शिविर पाकिस्तान में मौजूद हैं। अमेरिका ने आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को पाकिस्तान में घुसकर मारा था, भारत ने भी आतंकवादियों पर पाकिस्तान में घुसकर स्ट्राइक की थी। संपूर्ण विश्व में पाकिस्तानी आतंकवादी निर्दोष लोगों की हत्या करके आतंकवादी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, यदि अमेरिका पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने में सहयोग करेगा तो संपूर्ण विश्व में आतंकवादी घटनाएं समाप्त हो जाएंगी। पाकिस्तान आतंकवादियों को शरण दे रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-UP: ब्यूटी पॉर्लर में सज रही थी दुल्हन, बराती खा रहे थे खाना, तभी मचा ऐसा बवाल...खून से सन गए लोग, टूट गई शादी
विज्ञापन
विज्ञापन

 

फलाहारी महाराज ने अमेरिकी राष्ट्रपति से पत्र में कहा है कि अमेरिका आतंकवादियों का विरोधी है, संपूर्ण विश्व की नजर आपकी तरफ है। यदि आप संपूर्ण विश्व में शांति चाहते हैं तो पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करना जरूरी है। पाकिस्तान को आतंकवादी देश घोषित करने पर विदेश से आतंकवादियों के लिए आने वाली फंडिंग रुक जाएगी।
 
ये भी पढ़ें-पिता बना हैवान: आठ साल की मासूम बेटी संग रात में दरिंदगी, सुबह ऐसे हाल में थी वो...देखकर कांप गई मां
 

बता दें कि यह वही दिनेश फलाहारी हैं, जिन्होंने प्रतिज्ञा की थी कि जब तक मथुरा मंदिर से मस्जिद नहीं हटेगी, तब तक वह भोजन नहीं करेंगे और अपने पैरों में पादुका भी नहीं पहनेंगे। दिनेश फलाहारी महाराज की प्रतिज्ञा को 3 वर्ष से ऊपर हो चुके हैं, यह आज भी अपनी प्रतिज्ञा पर अडिग हैं। दिनेश फलाहारी महाराज ने यह पत्र अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने एक्स अकाउंट से ट्वीट करके भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed