{"_id":"681371ef178e52b4ad0a5558","slug":"scooty-riders-were-crushed-by-unknown-vehicle-young-man-died-in-front-of-his-brother-and-sister-2025-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दर्दनाक हादसा...स्कूटी सवारों को वाहन ने रौंदा, भाई-बहन के सामने युवक की माैत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दर्दनाक हादसा...स्कूटी सवारों को वाहन ने रौंदा, भाई-बहन के सामने युवक की माैत; परिवार में मचा कोहराम
Thu, 01 May 2025 06:37 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: अरुन पाराशर
Updated Thu, 01 May 2025 06:37 PM IST
सार
मैनपुरी में दर्दनाक हादसा हुआ। स्कूटी सवारों को अज्ञात वाहन ने राैंद दिया। भाई-बहन के सामने युवक की तड़पते हुए माैत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
road accident. demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह एक स्कूटी सवारों को सैफई बाईपास मोड़ पर अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बहन और बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जनपद एटा के अगहत सराय के रहने वाले भाई बहन ग्वालियर जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई भेजा। शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी में रखवाया।
जनपद एटा के अगहत सराय निवासी वीरेंद्र वर्मा के पुत्र अंकुश सिंह (22), अनमोल अपनी बहन खुशबू के साथ बृहस्पतिवार की सुबह स्कूटी से ग्वालियर जा रहे थे। स्कूटी जब थाना क्षेत्र में सैफई बाईपास पर पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने स्कूटी सवारों को चपेट में लिया गया।

चालक मौके से गाड़ी लेकर भाग निकला। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। अंकुश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायल खुशबू और अनमोल को पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज सैफई में भिजवाया।
शव को जिला मुख्यालय स्थित मोर्चरी भेजा गया। वहां कुछ देर बाद मृतक के परिजन आ पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे में युवक की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में मातम छाया हुआ है।
पढ़ाई के साथ प्राइवेट नौकरी कर रहा था अंकुश
कस्बा क्षेत्र में सैफई बाईपास पर हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाला अंकुश छात्र था। वह ग्वालियर में पढ़ाई के साथ ही प्राइवेट नौकरी भी कर रहा था। बहन खुशबू भी ग्वालियर से बीकॉम कर रही है। वहीं अनमोल हाईस्कूल करने के बाद फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह तीनों स्कूटी से ग्वालियर जाने के निकले थे। मगर रास्ते में हुए हादसे में अंकुश की मौत हो गई। भाई बहन का मेडिकल कॉलेज सैफई में इलाज चल रहा है।