{"_id":"68950c4ced4f194c070c1404","slug":"mainpuri-news-medical-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-142883-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बुखार और गले में संक्रमण से पीड़ित दो बच्चों ने तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बुखार और गले में संक्रमण से पीड़ित दो बच्चों ने तोड़ा दम
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पंजीकरण काउंटर पर लगी मरीजों की भीड़।
- फोटो : samvad
मैनपुरी। जिले में बुखार के साथ गले में संक्रमण के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य बच्चों सहित 11 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया।
पिछले कुछ दिनों से अचानक जिले में बुखार के साथ ही नाक, कान और गले में संक्रमण के मरीज बढ़ने लगे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लगातार भीड़ पहुंच रही है। यहां फिजीशियन और बाल रोग विशेषज्ञ कक्ष में प्रतिदिन 100 से 150 मरीज पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 989 मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया गया। बुखार, पेटदर्द और गले में संक्रमण के 11 मरीज भर्ती कराए गए।
कस्बा घिरोर नई बस्ती निवासी वकील की डेढ़ महीने की पुत्री सनोया की बृहस्पतिवार की सुबह अचानक हालत बिगड़ी। उसे गले में संक्रमण की दिक्कत प्रतीत हुई तो परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जनपद फर्रुखाबाद के गांव हिमांयुपुर निवासी बॉबी का दो वर्षीय पुत्र वंश अपनी मां के साथ थाना भोगांव क्षेत्र के गांव रजवाना आया हुआ था। यहां बुधवार की रात उसे तेज बुखार आया। परिजन उसे गंभीर हालत में एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार की सुबह वंश को जिला अस्पताल लाया गया गया यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल का कहना था कि दोनों बच्चों को मृत अवस्था में ही अस्पताल लाया गया था।