{"_id":"63cae297c87e953ab96b0e9e","slug":"mainpuri-news-mainpuri-news-agr5610032104-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बादलों ने बढ़ाई सर्दी, किसान चिंतित, बारिश हुई तो सरसों की फसल के साथ ही आलू में भी होगा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बादलों ने बढ़ाई सर्दी, किसान चिंतित, बारिश हुई तो सरसों की फसल के साथ ही आलू में भी होगा नुकसान
विज्ञापन
आकाश में छाए बादल।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। तीन दिन की राहत के बाद शुक्रवार को मौसम ने फिर करवट बदल ली। दोपहर बाद आसमान में बादलों ने डेरा डाला तो सर्दी भी बढ़ गई। शाम को जहां सर्दी के कारण लोग परेशान नजर आए तो वहीं बारिश की आशंका से किसानों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार बारिश की उम्मीद कम है।
कड़ाके की सर्दी के बाद बीते तीन दिन से लोगों को राहत मिल गई थी। धूप निकलने से मौसम दिन में सामान्य हो रहा था। न्यूनतम तापमान में भी बढ़त आई थी। शुक्रवार सुबह भी मौसम सामान्य था। दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। आसमान में बादल छाने के बाद गलन का अहसास बढ़ना शुरू हो गया। शाम को लोग सर्दी से ठिठुरते नजर आए। दिन में न्यूनतम तापमान आठ वहीं अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा।
बादल छाने से एक ओर लोगों को सर्दी की चिंता सता रही है तो दूसरी तरफ किसानों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। बादल छाए रहने से सरसों की फसल में माहू कीट का प्रकोप शुरू हो जाएगा। वहीं बारिश से आलू की फसल में नुकसान होगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि गेहूं के लिए बारिश फायदेमंद साबित होगी।
विज्ञापन
बारिश की कम है आशंका
कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित मौसम विज्ञान केंद्र से पूर्वानुमान जारी किया जाता है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि वर्तमान पूर्वानुमान के अनुसार आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे। बारिश की आशंका बहुत कम है। पूर्वानुमान गलत साबित हुआ तो सर्दी और बढ़ेगी।