फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news land grabbing industrial beaten

Agra News: जमीन पर कब्जे के लिए उद्योगपति को पीटा, धमकी दी

Sun, 08 Sep 2024 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news land grabbing industrial beaten
मैनपुरी। थाना दन्नाहार क्षेत्र के जरामई स्थित शहर के एक उद्योगपति की जमीन पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। 5 सितंबर को आरोपियों ने जमीन पर आकर बोरिंग में तोड़फोड़ कर दी। विरोध करने पर उद्योगपति को गालियां देते हुए पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अवध नगर निवासी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया कि पुत्र शिवम गुप्ता दन्नाहार क्षेत्र के जरामई में एक जमीन का मालिक है। जगह पर उनका कमरा बोरिंग आदि लगी हुई है। जमीन के पास ही उनकी राइस मिल भी है। 5 सितंबर को जब वह राइस मिल पर मौजूद थे, तभी रामवीर सिंह, मनोज, शैलू, अखिलेश सिंह निवासी नगला धनी वहां आए और बोरिंग में तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। कमरे व अन्य सयंत्रों को भी क्षतिग्रस्त करने लगे। जब उन्होंने रोका तो आरोपी गाली-गलौज करने लगे। लाठी-डंडा से उन्हें पीटना शुरू कर दिया। मुनीम आलोक ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। आरोपियों ने मुनीम के मोबाइल पर ही उन्हें दो दिन के अंदर मार डालने की धमकी भी दी है। उद्योगपति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed