फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news karhal test rive theft

Agra News: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले गया चोर

Thu, 20 Nov 2025 01:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
mainpuri news karhal test rive theft
करहल। गांव अहलादपुर में टेस्ट ड्राइव के बहाने शातिर कार चोरी कर ले गया, वाहन स्वामी काफी देर तक कार वापस आने का इंतजार करता रहा। धोखाधड़ी का पता लगने के बाद थाने में तहरीर दी। पीड़ित ने बताया कि उसने ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था।थाना क्षेत्र के गांव अहलादपुर निवासी राघवेंद्र ने बताया कि उन्होंने अपनी क्रेटा गाड़ी बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन डाला था। इस पर गाड़ी के फोटो भी अपलोड किए थे। 13 नवंबर की दोपहर मुकरम हसन नाम का एक व्यक्ति ने फोन पर उनसे गाड़ी खरीदने के संबंध में बात की। करीब एक घंटे बाद वह गाड़ी देखने के लिए आ गया। उसके साथ नगला चक निवासी रनवीर भी था, दोनों ने उनकी कार को देखा और पसंद आने की बात कही। कहा कि 15 नवंबर को गाड़ी लेने के लिए आएंगे। 15 नवंबर की दोपहर रनवीर उसी लड़के के साथ आया और टेस्ट ड्राइव के बहाने चाबी ले ली। रनवीर अपनी बाइक लेकर घर चला गया, मगर, टेस्ट ड्राइव के लिए गाड़ी लेकर गया मुकरम हसन वापस नहीं लौटा। काफी देर इंतजार करने के बाद उन्हें समझ में आ गया कि वह धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शातिर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed