फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news karhal canter and bus collide

Mainpuri: टैंकर और कंटेनर की आमने सामने भिडंत, मच गई चीख पुकार; केबिन तोड़ कर बाहर निकाला चालक

Fri, 14 Jul 2023 10:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: आगरा ब्यूरो Updated Fri, 14 Jul 2023 10:23 AM IST
सार

कटरा समान मोड़ पर दूध का टैंकर और कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। चालक को केबिन तोड़ कर बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
mainpuri news karhal canter and bus collide
Mainpuri News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम कटरा समान मोड़ पर दूध का टैंकर और कंटेनर में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में टैंकर चालक सहित चार लोग घायल हो गए। चालक को केबिन तोड़ कर बाहर निकाला गया। चालक सहित सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया। करीब दो घंटा तक मार्ग पर जाम के हालात रहे। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने के बाद पुलिस ने आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन

यहां की है घटना 

कटरा समान मोड़ पर बृहस्पतिवार की शाम करीब चार बजे किशनी-मैनपुरी मार्ग पर एक दूध का टैंकर सामने से आ रहे कंटेनर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का केबिन बुरी तरह से दब गया। चालक लखवेंद्र निवासी धनेटी खरगपुर बरेली बुरी तरह से फंस गया। हादसे में वाहन सवार अनूप कुमार निवासी पृथ्वीपुर बेला औरैया, कंटेनर चालक बसंत निवासी पृथ्वीपुर बेला औरैया, नन्हेलाल निवासी गौसरपुर मोहम्दाबाद फर्रुखाबाद घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें - UP: लापता पत्नी दो साल बाद मिली, गोद में था एक साल का मासूम बच्चा; सामने आई हैरान कर देने वाली हकीकत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

केबिन में फंसा चालक

वहीं केबिन में फंसे टैंकर चालक जेसीबी से केबिन तोड़ कर करीब डेढ़ घंटा चली मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। इसके बाद गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज सैफई में भर्ती कराया। कुछ देर बाद तीन अन्य घायलों को भी सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद साइड से होकर गुजर रही एक बस भी फंस गई। इसके चलते मार्ग पर करीब दो घंटा तक जाम के हालात बने रहे। पुलिसकर्मियों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाने के बाद मार्ग का आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed