फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mainpuri news heart attack death

Agra News: ह्दय रोगियों की कम नहीं हो रही दिक्कतें, दो और मरीजों की मौत

Thu, 04 Jan 2024 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
mainpuri news heart attack death
मैनपुरी। जिले में हार्ट के मरीजों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले 24 घंटे में अलग-अलग क्षेत्र निवासी दो मरीजों की हृदयाघात से मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिले में पिछले एक सप्ताह में हार्ट के 11 मरीजों की मौत हुई है। शहर के मोहल्ला रामलीला मैदान निवासी 62 वर्षीय घनश्याम को बुधवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां से उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। शहर के मोहल्ला राजीव गांधी नगर निवासी 52 वर्षीय संजीव कुमार को हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें आगरा रोड पर एक निजी डॉक्टर के यहां ले गए। यहां से उन्हें आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। आगरा के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में पिछले एक महीने से लगातार हार्ट के मरीजों की मौत हो रही है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में दर्ज रिकार्ड पर यदि नजर डाली जाए तो पता चलता है कि पिछले एक सप्ताह में 11 मरीजों की मौत हो चुकी है। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने हार्ट के मरीजों को सर्दियों में सजग रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed