{"_id":"687ff3fabd7843d6e60409c3","slug":"mainpuri-news-fake-weight-naap-toll-mainpuri-news-c-174-1-mt11005-141902-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाट-माप अभियान में डिब्बे सहित मिठाई तोलते मिले विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाट-माप अभियान में डिब्बे सहित मिठाई तोलते मिले विक्रेता
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला बाट माप अधिकारी हर्ष मिश्रा ने मंगलवार को कड़ा चेकिंग अभियान चलाया। नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं को सबक नोटिस जारी किए गए।
स्टेशन रोड और शहर के अन्य इलाकों में चलाए गए इस अभियान के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिन पर त्वरित कार्रवाई की गई। हर्ष मिश्रा ने बताया कि अभियान के दौरान चार मिष्ठान विक्रेताओं को डिब्बे सहित मिठाई तोलने के आरोप में नोटिस जारी किया गया। वहीं, पांच किराना दुकानदारों के बाट और कांटे प्रमाणित नहीं पाए गए, जो कि व्यापार में पारदर्शिता के लिए बेहद ज़रूरी हैं। ये उपकरण सही वजन सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से प्रमाणित होने चाहिए।
खाद विक्रेताओं की दुकानों की भी जांच की गई, जहां कीटनाशकों के पैकेट पर नियमानुसार उत्पाद संबंधी स्पष्ट उल्लेख नहीं पाया गया। इन सभी उल्लंघनों के लिए संबंधित विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।