{"_id":"63ffa6971d4878cf090ff604","slug":"mainpuri-news-fake-student-captured-mainpuri-news-c-25-1-77563-2023-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दो फर्जी परीक्षार्थी पकड़े
विज्ञापन
घिरोर/औंछा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल अंग्रेजी और इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में पकड़े गए फर्जी परीक्षार्थी फोटो की जांच के बाद पकड़े गए। केंद्र व्यवस्थापक ने पकड़े गए दोनों फर्जी परीक्षार्थियों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापकों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करते हुए युवकों को गिरफ्तार किया।
बुधवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा थी। सुबह आठ बजे से शुरू हुई परीक्षा में वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज ज्योंती पर केंद्र व्यवस्थापक उमेश कुमार आंतरिक सचलदल के साथ निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान कक्ष संख्या 16 में जांच के दौरान पर अनुक्रमांक संख्या 1230147050 पर परीक्षार्थी ओमशरन पुत्र नृपत सिंह के नाम से परीक्षा देने वाले युवक पर उन्हें कुछ शक हुआ। इस पर कार्यालय में उपलब्ध फोटोयुक्त कॉपी से ओमशरन की मिलान कराया गया। इस दौरान फोटो मैच नहीं किया। इस दौरान युवक पहले तो छात्र ने खुद का नाम ओमशरन बताया, लेकिन जांच में जब फोटो नहीं मिली तो आरोपी युवक ने सच स्वीकार कर लिया। पुलिस के सामने उसने सच बताया, बोला उसका नाम रविंद्र सिंह पुत्र हाकिम सिंह है। वह अपने अपने चचेरे भाई की परीक्षा देने आया था। सच्चाई सामने आने पर केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस बुलाकर युवक को उनके सुपुर्द कर दिया। केंद्र व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर युवक को जेल भेजने की कार्रवाई की।
इसी तरह से शाम की पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान घिरोर थाना क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर में शिवम कुमार पुत्र अरविंद कुमार नगला धीप के स्थान पर शनि निवासी कासगंज कोसमा पेपर देते मिला। इस बात की जानकारी मिलने पर एसडीएम एसएन शर्मा, तहसीलदार को साथ लेकर तुरंत केंद्र पहुंचे। जांच में उन्होंने शिवम के स्थान पर शनि को परीक्षा देते पाया। केंद्र व्यवस्थापक जयपाल सिंह ने आरोपी को पुलिस को सौंप उन्हें रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा के दौरान वीरेंद्र भारतीय इंटर कॉलेज ज्योंती और इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा में किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर से एक-एक फर्जी परीक्षार्थी मिले, जो दूसरे के नाम पर परीक्षा दे रहे थे।